शिक्षा

School Holiday: 11 और 14 नवंबर को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, जान लें कारण

School Holiday: नवंबर महीने में कई दिन स्कूलों की छुट्टी रहने वाली है। जिसमें 11 और 14 नवंबर भी शामिल है। दोनों दिन खास कारण से स्कूलों की छुट्टी रहेगी।

less than 1 minute read
Nov 10, 2025
School Holiday(Image-Freepik)

November School Holiday: इस महीने 11 और 14 नवंबर को चुनाव को लेकर स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी रहने वाली है। 11 को सिर्फ उन जिलों में छुट्टी रहेगी, जहां चुनाव होने हैं। बिहार में 11 नवंबर को दूसरे और अंतिम चरण का चुनाव होना है। जिसके लिए सभी जिलों(जहां चुनाव होने हैं) में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। ताकि छात्र जो 18 उम्र से ज्यादा के हैं और शिक्षक अपने मत का प्रयोग कर सके।

ये भी पढ़ें

November School Holidays 2025: नवंबर में इतने दिन रहेगी स्कूलों की छुट्टी, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

School Holiday: इन जिलों में रहेगी छुट्टी


बिहार में दूसरे चरण का मतदान 20 जिलों के कुल 122 सीटों पर पर होना है। जिसमें गयाजी, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण शामिल है। चुनाव को लेकर इन जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

School Holiday: 14 नवंबर को रहेगी छुट्टी


हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के रूप में मनाया जाता है। उन्हें बच्चों से बहुत लगाव था। हर साल भारत में 14 नवंबर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसको लेकर देशभर में छुट्टी रहती है।

November School Holidays 2025: नवंबर 2025 की प्रमुख छुट्टियां

5 नवंबर 2025- गुरु नानक जयंती
8 नवंबर 2025- दूसरा शनिवार (Second Saturday)
9 नवंबर 2025- रविवार साप्ताहिक अवकाश
14 नवंबर 2025- बाल दिवस (Children’s Day)
16 नवंबर 2025- रविवार साप्ताहिक अवकाश
23 नवंबर 2025- रविवार साप्ताहिक अवकाश
24 नवंबर 2025- गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस
30 नवंबर 2025- रविवार साप्ताहिक अवकाश

ये भी पढ़ें

QS Asia University Rankings 2026 जारी, भारत से ये इंस्टिट्यूट रहा सबसे आगे, जानें टॉप 100 में भारत के कितने संस्थान

Updated on:
11 Nov 2025 09:54 am
Published on:
10 Nov 2025 01:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर