शिक्षा

Territorial Army Job Vacancy: टेरिटोरियल आर्मी में निकली जबरदस्त भर्ती, यूपी, राजस्थान से लेकर इन शहरों में होगी परीक्षा, देखें लिस्ट

Territorial Army Job Vacancy: टेरिटोरियल आर्मी ने 19 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स जान लें कि परीक्षा विभिन्न शहरों में होगी। यहां देखें लिस्ट- 
2 min read
• •
Updated: 11 May 2025, 4:33 PM IST
Territorial Army Job Vacancy Update

Territorial Army Job Vacancy: टेरिटोरियल आर्मी ने 19 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मई 2025 से शुरू होगी और अंतिम तारीख 10 जून है। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट territorialarmy.in पर जाएं। इस भर्ती के तहत परीक्षा अलग अलग राज्यों और व शहरों में आयोजित की जाएंगी, जिनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि शामिल हैं।

यहां देखें जरूरी डिटेल्स

टेरिटोरियल आर्मी की इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों ही अप्लाई कर सकते हैं। दोनों ही जेंडर के सीट आरक्षित हैं। आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है (10 जून 2025 को 42 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए)। इस भर्ती के लिए परीक्षा 20 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। किसी भी कैंडिडेट्स को सेलेक्शन के लिए लिखित परीक्षा, इंटवरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन देना होगा।

इन शहरों में होगी परीक्षा

इस भर्ती के तहत अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स जान लें कि परीक्षा विभिन्न शहरों में होगी। यहां देखें लिस्ट- 

  • आंध्र प्रदेश राजमुंदरी
  • तिरुपति
  • विजयवाड़ा
  • विशाखापट्टनम
  • ईटानगर/ नाहरलागुन असम गुवाहाटी 
  • बिहार- आरा, बगलपुर, मुजफ्फरपुर, पटना पूर्णिया
  • चंडीगढ़- चंडीगढ़/मोहाली 
  • छत्तीसगढ़- भिलाई नगर/ दुर्ग, बिलासपुर (सीएच) रायपुर
  • दिल्ली/एनसीआर- दिल्ली/एनसीआर
  • गोवा- पणजी
  • गुजरात- अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा
  • हरियाणा- अंबाला, हिसार, हिमाचल प्रदेश- सोलन
  • जम्मू-कश्मीर- जम्मू, श्रीनगर
  • झारखंड- जमशेदपुर, रांची
  • कर्नाटक- बेंगलुरु, हुबली, मंगलुरु (मैंगलोर), मैसूर (मैसूर)
  • केरल- एर्नाकुलम, कन्नूर, कोझिकोड, तिरुवनंतपुरम
  • मध्य प्रदेश- भोपाल, ग्वालियर,इंदौर, जबलपुर, सागर
  • महाराष्ट्र- अमरावती, औरंगाबाद (एमएच) मुंबई, नागपुर, नासिक, पुणे
  • मणिपुर- इंफाल
  • मेघालय- शिलांग
  • मिजोरम- आइजोल
  • नागालैंड- कोहिमा
  • ओडिशा- भुवनेश्वर, कटक, राउरकेला, संबलपुर, पुदुचेरी

भर्ती परीक्षा 20 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। किसी भी कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, इंटवरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर होगा। परीक्षा इन्हीं शहरों में आयोजित की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।