शिक्षा

MBA करने का आखिरी मौका कहीं हाथ से न निकल जाए, CAT Exam के लिए कल तक कर दें आवेदन 

CAT Exam Registration: कैट परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आखिरी के दो दिन बचे हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करने।
2 min read
CAT Exam News

CAT Exam Registration: कैट परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आखिरी के दो दिन बचे हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करने। इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 सितंबर निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 20 सितंबर कर दिया गया। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, iimcat.ac.in

ऐसे करें अप्लाई (CAT Exam Registration)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं
  • यहां ‘न्यू कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन’ पर जाकर लॉगिन करें (लॉगिन करने के लिए नाम, डीओबी, ईमेल, मोबाइल नंबर और ओटीपी की जरूरत पड़ेगी) 
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद आप अपने अकाउंट में जाएं और कैट परीक्षा का फॉर्म भरें 
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते वक्त परीक्षा केंद्र चुनें 
  • अगले चरण में डॉक्यूमेंट्स, सिग्नेचर और फोटो अपलोड करें 
  • सबसे आखिरी में आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट बटन दबाएं

कब होगी परीक्षा? (CAT Exam)

कैट परीक्षा के लिए आवेदन 1 अगस्त से शुरू हुए हैं। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 सितंबर है। परीक्षा 24 नवंबर के दिन आयोजित की जाएगी। ये एक संभावित तारीख है। इसमें बदलाव हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए iimcat.ac.in वेबसाइट पर जाएं। 

एससी/एसटी को मिलेगी राहत 

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और एनसी-ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 2400 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और पीडब्व्ल्यूबीडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए यह राशि 1200 रुपये है। 

सिर्फ ये डिग्री वाले कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई 

कैट परीक्षा (CAT Exam) के लिए केवल वे कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री है। वहीं ग्रेजुएशन के आखिरी साल के छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं।

Updated on:
19 Sept 2024 03:04 pm
Published on:
19 Sept 2024 03:04 pm