8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्दी करें! बचे हैं आखिरी तीन दिन, Delhi Metro की इस नौकरी में होगी 60000 की कमाई  

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की इन भर्तियों पर अप्लाई करने के लिए अब कुछ ही दिनों का वक्त बचा है। इस सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 17 सितंबर है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 14 Sep 2024, 11:17 AM IST

Delhi Metro Bharti

Delhi Metro Job Vacancy: यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जो दिल्ली मेट्रो में नौकरी पाने का सपना देखते हैं तो ये खबर आपके काम की है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन काफी समय से जारी हैं। वहीं अंतिम तारीख नजदीक है।

कम से 55 वर्ष के कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई 

दिल्ली मेट्रो की इन भर्तियों पर अप्लाई करने के लिए अब कुछ ही दिनों का वक्त बचा है। इस सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 17 सितंबर है। इस भर्ती के लिए न्यूनतम 55 वर्ष और अधिकतम 62 वर्ष के व्यक्ति अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- कौन हैं ये महिला IPS जो बात-बात पर होती हैं भावुक, विधायक से ले लिया था पंगा

करीब 60 हजार रुपये होगी सैलरी (Salary For Delhi Metro Jobs)

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) रेल कॉर्पोरेशन ने इंजीनियर पद के लिए 59800 रुपये की सैलरी निर्धारित की है। वहीं जूनियर इंजीनियर के पद के लिए सैलरी 45400 रुपये से 51100 रुपये है। इस नौकरी को पाने के लिए कैंडिडेट्स को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। उम्मीदवार का चयन पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर होगा।

इस पता पर भेजें फॉर्म

उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उन्हें अपने आवेदन फॉर्म को संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मानव संसाधन) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली को भेजना होगा।