JEE Main Result For Top NIT Colleges: जेईई मेन 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के मन में कई तरह के सवाल हैं, जैसे कि कितने स्कोर पर किसी कॉलेज में दाखिला मिलेगा, कौन सा ब्रांच मिलेगा। आइए, ऐसे सभी सवालों के जवाब यहां जानते हैं।
JEE Main Result For Top NIT Colleges: जेईई मेन के पहले चरण का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कुल 14 कैंडिडेट्स ने जेईई मेन परीक्षा सत्र 1 में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के मन में कई तरह के सवाल हैं, जैसे कि कितने स्कोर पर किसी कॉलेज में दाखिला मिलेगा, कौन सा ब्रांच मिलेगा। आइए, ऐसे सभी सवालों के जवाब यहां जानते हैं।
जेईई मेन ने सत्र 1 की परीक्षा का परिणाम जारी किया है। अभी सत्र 2 की परीक्षा बाकी है। दोनों सत्रों को मिलाकर उम्दा प्रदर्शन करने वाले 2.5 लाख कैंडिडेट्स को जेईई एडवांस के लिए चुना जाएगा। वहीं ऐसे कैंडिडेट्स जिन्हें 99 पर्सेंटाइल से अधिक है, उन्हें देश के शीर्ष NIT संस्थान जैसे कि तिरछी, वारंगल, सूरतकल, इलाहाबाद, राउरकेला, कालीकट व जयपुर, कुरुक्षेत्र जैसे एनआईटी और ट्रिपल आईटी इलाहाबाद में कोर ब्रांचे में दाखिल मिल सकता है।
वहीं ऐसे छात्र जिन्होंने 99 से 98 पर्सेंटाइल हासिल किया है वे टॉप 10 NIT में दाखिला लेने के अलावा टॉप 10-20 NIT एवं ट्रिपल आईटी जबलपुर, ग्वालियर, गुवाहाटी, कोटा, लखनऊ के कोर ब्रांच में भी दाखिला ले सकते हैं। इन NIT में भोपाल, सूरत, नागपुर, जालंधर, दिल्ली, हमीरपुर, दुर्गापुर शामिल है। 98- 96 पर्सेंटाइल स्कोर होने पर टॉप 20 NIT की कोर ब्रांच के अलावा अन्य ब्रांच एवं अन्य NIT जैसे कि पटना, रायपुर, उत्तराखंड एनआईटी एवं बिट्स मिसरा, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ में प्रवेश मिल सकता है।