शिक्षा

UGC NET Result: जल्द जारी हो सकता है यूजीसी नेट का रिजल्ट, इस तरह देखें 

UGC NET Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अभी तक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, यूजीसी नेट परिणाम घोषित नहीं किया है। परिणाम जारी होने के बाद आप इसे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर देख सकते हैं। 
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2025, 12:55 PM IST
UGC NET Result Latest Update

UGC NET Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अभी तक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, यूजीसी नेट परिणाम घोषित नहीं किया है। परिणाम जारी होने के बाद आप इसे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर देख सकते हैं। छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है।

कब हुई थी परीक्षा (UGC NET Exam Date) 

यूजीसी नेट दिसंबर सत्र की परीक्षा 3 जनवरी से 27 जनवरी को आयोजित की गई थी। यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन कुल 85 विषयों के लिए देशभर के कुल 266 शहरों के 558 परीक्षा केंद्र पर किया गया। यूजीसी नेट परीक्षा के लिए 8,49,166 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था, जिसमें से सिर्फ 6,49,490 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।

ऐसे देखें रिजल्ट (UGC NET Result How To Download) 

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

-इसके बाद होम पेज पर UGC NET Result के लिंक पर क्लिक करें

-यहां लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर सबमिट करें

-इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा

-इसे डाउनलोड कर लें

यूजीसी नेट स्कोर से यहां मिलेगा दाखिला (UGC NET Score) 

यूजीसी नेट परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति किया जाएगा। साथ ही उन्हें कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश भी दिया जाएगा। यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है।

यूजीसी नेट स्कोरकार्ड पर होगी ये जानकारी (UGC NET Scorecard)

-अभ्यर्थी का नाम

-रजिस्ट्रेशन नंबर

-पिता का नाम

-माता का नाम

-प्राप्तांक

-कुल मार्क्स

-रिजल्ट का स्टेटस

कब जारी की गई आंसर-की (UGC NET Answer Key)

यूजीसी नेट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 31 जनवरी को जारी की गई थी। आपत्ति दर्ज करने के लिए कैंडिडेट्स को 3 फरवरी तक का समय दिया गया था। ऐसे में अब छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। यूजीसी नेट रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स ugcnet.nta.nic.in या nta.nic.in इस पर जाएं।

Updated on:
22 Feb 2025, 12:55 PM IST
Published on: