शिक्षा

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के 50 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं के रिजल्ट पर आ गया बड़ा अपडेट

UP Board Result 2026: 50 लाख छात्रों के लिए खुशखबरी। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी होगा। सीधे इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड।

2 min read
Apr 23, 2026
UP Board 10th 12th Result 2026 Update (Patrika)

UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज यानी 23 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रिजल्ट आज शाम 4 बजे आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही प्रदेश के 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in  के साथ-साथ डिजीलॉकर के जरिए भी तुरंत देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें

Job Exit Rules: क्या नोटिस पीरियड सर्व न करने पर रुक जाएगी आपकी सैलरी? जानिए क्या कहता है भारत का लेबर लॉ

UP Board Result 2026: वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करेें?

रिजल्ट घोषित होते ही बोर्ड की ऑपिशियल वेबसाइट पर ट्रैफिक का दबाव इतना बढ़ जाता है कि अक्सर सर्वर डाउन या वेबसाइट क्रैश होने की समस्या आती है। स्टूडेंट्स की इस परेशानी को देखते हुए बोर्ड ने डिजीलॉकर (DigiLocker) की सुविधा को और भी पुख्ता किया है। डिजीलॉकर एक सुरक्षित क्लाउड आधारित प्लेटफॉर्म है, जहां से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट तुरंत हासिल कर सकते हैं। यह मार्कशीट पूरी तरह से मान्य होती है और कॉलेजों में प्रोविजनल एडमिशन के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

UPMSP 10th 12th Result via DigiLocker: ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट?

  • सबसे पहले डिजीलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें।
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार विवरण का उपयोग करके साइन-इन करें।
  • यदि आप नए यूजर हैं, तो ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से साइन-अप प्रक्रिया पूरी करें।
  • अब होमपेज पर 'Education' या 'Issued Documents' सेक्शन में जाएं।
  • यहां 'Uttar Pradesh State Board of High School and Intermediate Education' (UPMSP) को चुनें।
  • अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) और वर्ष 2026 का चुनाव करें।
  • अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • 'Get Document' पर क्लिक करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या सेव कर लें।

UP Board Result 2026 Check Online: यहां भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट

वेबसाइट के अलावा भी स्टूडेंट्स एसएमएस (SMS) और मोबाइल ऐप के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे:

  1. SMS के जरिए: कक्षा 10वीं के लिए UP10 <स्पेस> रोल नंबर और 12वीं के लिए UP12 <स्पेस> रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजें।
  2. उमंग ऐप (UMANG App): ऐप पर लॉगिन करें, UP Board सर्च करें और अपना विवरण दर्ज कर स्कोरकार्ड देखें।
  3. डिजिलॉकर (DigiLocker): स्टूडेंट्स digilocker.gov.in पर जाकर भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Board Result 2026 update: रिजल्ट के बाद क्या करें?

10वीं के स्टूडेंट्सअपनी रुचि के हिसाब से साइंस, कॉमर्स, और आर्ट्स (ह्यूमैनिटीज) स्ट्रीम का चुनाव करें। आप वोकेशनल या डिप्लोमा कोर्सेज के विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं। वहीं 12वीं के स्टूडेंट्स स्नातक (UG) कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू करें। सीयूईटी (CUET), जेईई (JEE) या नीट (NEET) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें।

बता दें इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई थीं। इस साल बोर्ड की परीक्षाओं में 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। नियमों के मुताबिक, किसी भी छात्र को परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक सब्जेक्ट में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। जो स्टूडेंट्स एक या दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें बोर्ड द्वारा 'कंपार्टमेंट परीक्षा' का मौका दिया जाएगा, ताकि उनका साल खराब न हो।

ये भी पढ़ें

SSC Recruitment 2026: एसएससी ने इन 2 भर्तीयों के पदों की बढ़ाई संख्या, अब हजारों और युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
Also Read
View All