UP Board Result: हर साल की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेगा। इसमें प्रदेश भर के कुल पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत, जिलेवार प्रदर्शन, और टॉपर्स की सूची जारी की जाएगी।
UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला है। बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे जारी करने की तैयारी में है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upmspresults.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट देख सकेंगे।
हर साल की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेगा। इसमें प्रदेश भर के कुल पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत, जिलेवार प्रदर्शन, और टॉपर्स की सूची जारी की जाएगी। इसके अलावा टॉप करने वाले छात्रों को दिए जाने वाले पुरस्कारों और सप्लिमेंट्री परीक्षाओं की तारीखों की जानकारी भी दी जाएगी।
पहली रैंक: 1 लाख नकद, एक लैपटॉप और सम्मान पत्र
दूसरी रैंक: 75,000 नकद, एक लैपटॉप और प्रमाण पत्र
तीसरी रैंक: 50,000 नकद, एक लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र
चौथी से दसवीं रैंक तक: 10,000 से 20,000 नकद और प्रमाण पत्र
रैंक 1: 1 लाख नकद, लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र
रैंक 2: 75,000 नकद, लैपटॉप और प्रमाण पत्र
रैंक 3: 50,000 नकद, लैपटॉप और सम्मान पत्र
रैंक 4 से 10 तक: 10,000 से 20,000 नकद और प्रमाण पत्र
प्रदेश सरकार ने साल 2022 से जिला स्तरीय टॉपर्स को भी सम्मानित करने की योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत जिले में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को 21,000 तक की नकद राशि दी जाती है, हालांकि इये हर साल निश्चित नहीं होता। इसके लिए कुल बजट लगभग 4.73 करोड़ रूपये निर्धारित किया गया है।