
India Post GDS 2nd Merit List 2025
India Post GDS 2nd Merit List: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) पदों पर भर्ती के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट 21413 रिक्तियों के लिए निकाली गई है। उम्मीदवार अब अपना नाम स्टेट व सर्किल वाइज चेक कर सकते हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट 21 अप्रैल 2025 को आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर अपलोड की गई है। इससे पहले पहली लिस्ट मार्च 2025 में जारी की गई थी। उम्मीदवारों को जिस सर्किल से आवेदन किया था, उसी के अनुसार मेरिट लिस्ट देखनी होगी।
जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में शामिल है, उन्हें अपने डिविजनल हेड ऑफिस में 6 मई 2025 तक डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन कराना होगा। इसके लिए निचे दिए गए डाक्यूमेंट्स साथ ले जाने होंगे।
आवेदन फॉर्म की कॉपी
कक्षा 10वीं की मार्कशीट
जन्म प्रमाण पत्र
आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर "Candidate's Corner" सेक्शन में जाएं।
वहां "GDS Online Engagement Schedule-I, January 2025 2nd List" लिंक पर क्लिक करें।
राज्य अनुसार लिस्ट दिखाई देगी, अपने राज्य का चयन करें।
"List of Shortlisted Candidates" PDF डाउनलोड करें।
उस पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें।
अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आप डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए पात्र हैं। जरुरी डाक्यूमेंट्स के साथ आपको तय तारीख तक डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए जाना होगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य की सभी अपडेट और निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें।
Updated on:
22 Apr 2025, 12:49 PM IST
Published on:
22 Apr 2025, 12:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.