UP Home Guard Vacancy: लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और पूरी तरह सामान्य ज्ञान पर आधारित रहेगी। कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि दो घंटे तय की गई है। प्रश्न ऑब्जेक्टिव प्रकार के होंगे।
UP Home Guard Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 पदों पर होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर डिटेल गाइडलाइन जारी कर दिए हैं। परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी। इन तीन दिनों में कुल छह शिफ्टों में एग्जाम कराया जाएगा।
यह परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी। बोर्ड ने साफ कहा है कि उत्तर भरने के लिए केवल काला या नीला बॉल प्वाइंट पेन ही इस्तेमाल किया जाए। पेंसिल या किसी अन्य पेन का उपयोग मान्य नहीं होगा। अभ्यर्थियों को विशेष ध्यान रखना होगा कि प्रश्न बुकलेट का नंबर और ओएमआर शीट का नंबर एक ही हो। अगर दोनों में गड़बड़ी पाई गई तो परेशानी खड़ी हो सकती है। एक बार गोला भर दिया तो उसे बदला नहीं जा सकेगा। रबर, व्हाइटनर या ब्लेड का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। ओएमआर शीट की जांच मशीन से होती है, इसलिए निर्धारित स्थान के अलावा कहीं कुछ भी लिखना खतरे से खाली नहीं है। ऐसी स्थिति में उत्तर पत्रक रद्द भी किया जा सकता है।
इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। यानी गलत जवाब देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे। ऐसे में जिन सवालों का उत्तर पूरी तरह नहीं आता, उनमें भी उम्मीदवार प्रयास कर सकते हैं। हालांकि रजिस्ट्रेशन के लिए लिखित परीक्षा में कम से कम 25 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा। इससे कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और पूरी तरह सामान्य ज्ञान पर आधारित रहेगी। कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि दो घंटे तय की गई है। प्रश्न ऑब्जेक्टिव प्रकार के होंगे।