शिक्षा

UP Home Guard Vacancy 2025: यूपी होमगार्ड के जवानों की इन जगहों पर लगती है ड्यूटी, जानें कुछ अहम विभाग जहां हो सकती है तैनाती

UP Home Guard Bharti: इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन तीन अलग-अलग चरणों में किया जाएगा। जिसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है।
2 min read
Jul 13, 2025
UP Home Guard Bharti 2025
UP Home Guard Bharti 2025(AI Generated Image- Gemini)

UP Home Guard Bharti Kab Aayegi: उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए बड़ी भर्ती निकलने जा रही है। इस बात को लेकर चर्चा जोरों पर हैं कि राज्य में होमगार्ड के लगभग 44,000 पदों के लिए भर्ती निकल सकती है। जिसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भर्ती के लिए मंजूरी मिल चुकी है और विभागीय स्तर पर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन ऐसी चर्चा है कि बड़े स्तर पर होमगार्ड पद के लिए भर्ती निकलने जा रही है। जुलाई 2025 में ही नोटिफिकेशन जारी होने की बात कही जा रही थी, लेकिन हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

UP Home Guard Vacancy 2025: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन


इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन तीन अलग-अलग चरणों में किया जाएगा। जिसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। इन तीनों चरणों को पास करने वाले उम्मीदवार ही होमगार्ड भर्ती के लिए चयनित हो सकते हैं।

UP Home Guard Bharti: होम गार्ड्स की प्रमुख ड्यूटी में शामिल हैं ये पोस्ट

शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हथियारबंद ड्यूटी
यातायात को नियंत्रित करने और सुचारू रूप से चलाने की ड्यूटी
डायल 112 सेवा के अंतर्गत दोपहिया और चारपहिया वाहनों का संचालन
एसजीपीजीआई की सुरक्षा
एयरपोर्ट की सुरक्षा
केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों की सुरक्षा
उच्च न्यायालय की सुरक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सुरक्षा
दूरदर्शन केंद्रों की सुरक्षा

इनके अलावा होम गार्ड्स कुंभ मेला और माघ मेला जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था में भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। साथ ही लोकसभा, विधानसभा और पंचायत चुनावों के दौरान भी इनकी सेवाएं ली जाती हैं।

UP Home Guard Salary: यूपी होमगार्ड में कितनी सैलरी मिलेगी?

होमगार्ड जवानों को प्रतिदिन कार्य के आधार पर उनकी सैलरी दी जाती है। साप्ताहिक छुट्टी को छोड़ दे तो लगभग 25 दिन ड्यूटी जवानों को महीने में करनी होती है। रोजाना औसतन 670 से 700 रुपये एक होमगार्ड जवान को दिए जाते हैं। इस हिसाब से जवानों को 18 से 20 हजार रूपये महीने दिए जाएंगे। इसी के आसपास होमगार्ड जवान को सैलरी दी जाती है। लेकिन जब नोटिफिकेशन भर्ती के लिए जारी किया जाएगा तो आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि हो पाएगी।

Updated on:
13 Jul 2025 12:44 pm
Published on:
13 Jul 2025 12:44 pm