शिक्षा

UP Police Result: भर्ती सिर्फ 60 हजार की और पास हुए कैंडिडेट्स की संख्या है 1 लाख, समझिए क्या सभी को मिलेगी नौकरी

UP Police Bharti Exam Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। कुल 1,74,316 कैंडिडेट्स सफल हुए।

2 min read
UP Police Bharti Exam Result 2024

UP Police Bharti Exam Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। 23, 24, 25 और 30 अगस्त 2024 को यूपी पुलिस की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं, जिसका परिणाम आज यानी कि 21 नवंबर 2024 को जारी किया गया है। कुल 1,74,316 कैंडिडेट्स ने परीक्षा में बाजी मार ली।

60 हजार पदों के लिए 34 लाख कैंडिडेट्स ने किया था आवेदन

पुलिस कांस्‍टेबल के कुल 60 हजार 244 पदों पर भर्तियां के लिए परीक्षाएं आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 48 लाख से अधिक आवेदन आए थे, जिसमें से 34 लाख 60 हजार कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी। वहीं पास कैंडिडेट्स की संख्या 1 लाख 74 हजार 316 है। 

यहां देखें कटऑफ (UP Police Constable Bharti Exam Cutt Off) 

रिजल्ट जारी होने के बाद अब कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। कटऑफ देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

क्या सभी पास हुए कैंडिडेट्स को मिलेगी नौकरी? 

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपी पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा की भर्तियों से दोगुनी संख्या में कैंडिडेट्स पास हुए हैं। भर्ती सिर्फ 60 हजार 244 पदों पर निकाली गई थी। लेकिन पास होने वाले कैंडिडेट्स की संख्या 1 लाख 74 हजार 316 है। अब सवाल ये बनता है कि क्या पास हुए सभी कैंडिडेट्स को नौकरी मिलेगी? दरअसल, अभी सिर्फ यूपी पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट आया है। इसके बाद भी सेलेक्शन तक पहुंचने के लिए कैंडिडेट्स को कई स्टेप से गुजरना होगा, जिसमें फिजिकल टेस्ट, मेडिकल चेकअप, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है।

फिजिकल टेस्ट में भी होती है छंटनी 

फिजिकल टेस्ट और मेडिकल चेकअप के दौरान कैंडिडेट्स की फिटनेस और नौकरी से संबंधित उनकी शरीरिक पात्रता देखी जाती है। इसमें कैंडिडेट्स की लंबाई और सीने की चौड़ाई का माप लिया जाता है। यदि निर्धारित योग्यता के साथ कैंडिडेट्स की चौड़ाई या लंबाई मेल नहीं खाती है तो उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाता है। साथ ही पुलिस भर्ती परीक्षा में दौड़ भी लगानी पड़ती है। फिजिकल फिटनेस के निर्धारित पात्रता जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

सबसे आखिरी में आता है इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 

यदि कैंडिडेट्स ने फिजिकल टेस्ट का राउंड क्लियर कर लिया है तो उनका चयन आखिरी राउंड इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए होता है। पूर्व के दोनों राउंड में चुने गए कैंडिडेट्स को मेल या फोन करके इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। कई बार इस राउंड में भी छंटनी हो जाती है। यदि आपने जिन डॉक्यूमेंट्स की जानकारी दी है, वो आप ज्वॉइनिंग के वक्त नहीं उपलब्ध कराते हैं तो इस स्थिति में छंटनी संभव है।  

Updated on:
22 Nov 2024 10:55 am
Published on:
21 Nov 2024 05:35 pm