शिक्षा

UP Pollution Control Board Vacancy: यूपी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में भर्ती, सैलरी भी मिलेगी बढ़िया

उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (UPPCB) ने असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर और असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर के 40 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू होकर 28 मार्च 2026 तक चलेगी। चयन CBT और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

2 min read
Mar 02, 2026
UP Pollution Control Board Vacancy(Image-Freepik)

UP Pollution Control Board Vacancy: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (UPPCB) ने ऑफिसर लेवल की भर्तियां निकाली हैं। बोर्ड ने असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर (AEE) और असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर (ASO) के कुल 40 पदों पर आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 मार्च 2026 तय किया गया है।

ये भी पढ़ें

AIIMS Norcet 10: एम्स में 2500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, सैलरी भी मिलेगी बढ़िया, जान लें डिटेल्स

UPPCB Recruitment 2026: इतने पदों पर होनी है भर्ती


इस भर्ती के माध्यम से कुल 40 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर (AEE) के 26 पद और असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर (ASO) के 14 पद शामिल हैं। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखा जा सकता है।

UPPCB: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर पद के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से केमिकल, सिविल या एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। केमिकल टेक्नोलॉजी की डिग्री या इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स इंडिया (AMIE) की संबंधित शाखा में एसोसिएट मेंबरशिप भी मान्य होगी। वहीं असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर पद के लिए केमिस्ट्री, जियोलॉजी, बॉटनी या बायोकेमिस्ट्री में पीएचडी जरूरी है। साथ ही पर्यावरण, प्रदूषण नियंत्रण या पब्लिक हेल्थ के क्षेत्र में कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों के पास इन्हीं विषयों में मास्टर्स डिग्री है, वे पांच साल के अनुभव के साथ आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 40 साल से ज्यादा नहीं। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

UP Pollution Control Board Vacancy: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन


भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। जिसमें कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और इंटरव्यू शामिल है। CBT में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन दोनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर होगा। दोनों ही पद जिम्मेदारी भरे हैं और पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत वेतन मिलेगा। यानी चयन होने पर अच्छी सैलरी और स्थिर करियर दोनों का मौका है।

ये भी पढ़ें

Pharmacist Vacancy 2026: फार्मेसी कोर्स कर चुके युवाओं के लिए बढ़िया मौका, 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Updated on:
02 Mar 2026 04:42 pm
Published on:
02 Mar 2026 04:41 pm
Also Read
View All