शिक्षा

UP Rojgar Mela 2026: युवाओं के लिए 90,0000 से ज्यादा नौकरियां, यूपी के 20 शहरों में रोजगार मेला

Job Fair: इन मेलों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पहले नया रजिस्ट्रेशन करें, फिर अपनी शैक्षणिक जानकारी और जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।

2 min read
Feb 19, 2026
UP Rojgar Mela 2026(AI Image-ChatGpt)

Rojgar Mela In UP: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए फरवरी का आखिरी हफ्ता बेहद अहम रहने वाला है। राज्य सरकार की ओर से 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक अलग-अलग जिलों में बड़े पैमाने पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। खास बात यह है कि इन मेलों के जरिए 98 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। सरकारी ही नहीं, प्राइवेट कंपनियां भी इसमें हिस्सा लेंगी और उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Railway Jobs 2026: रेलवे में बिना किसी लिखित परीक्षा के काम करने का मौका, 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती

UP Rojgar Mela 2026: किसे मिलेगा फायदा?


इन रोजगार मेलों में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके युवा शामिल हो सकते हैं। फ्रेशर्स के लिए भी दरवाजे खुले हैं और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए भी कई मौके हैं। अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां अपनी जरूरत के मुताबिक भर्ती करेंगी।

Rojgar Mela In UP: रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

इन मेलों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पहले नया रजिस्ट्रेशन करें, फिर अपनी शैक्षणिक जानकारी और जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें। लॉगिन के बाद जॉब फेयर सेक्शन में जाकर अपने जिले और योग्यता के अनुसार मेला चुनें। आवेदन कन्फर्म करने के बाद उसकी कॉपी अपने पास रखें।हालांकि, अगर पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो मेले के स्थल पर भी रजिस्ट्रेशनकी सुविधा उपलब्ध रहेगी।

देख लें पूरी लिस्ट

तारीखपदों की संख्याजिलाआयोजन स्थल
20 फरवरी 2026541प्रतापगढ़सरयू इंद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, संग्रामगढ़
21 फरवरी 20264034प्रयागराजविवेकानंद निजी आईटीआई, भावापुर, शिवगढ़, सोरांव
21 फरवरी 2026484गोरखपुरराजकीय आईटीआई चरगावा
21 फरवरी 2026464गोंडाराजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करनैलगंज
21 फरवरी 2026395चंदौलीगवर्नमेंट आईटीआई रेवसा
21 फरवरी 20261560कानपुर नगरडीबीएस कॉलेज, गोविंद नगर
21 फरवरी 2026975पीलीभीतउपाधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय
23 फरवरी 2026346उन्नावचौधरी खजान सिंह कॉलेज
24–26 फरवरी 202611,890मेरठआईटीआई विश्वविद्यालय, गंगानगर
24 फरवरी 20264223मुरादाबादपॉलीटेक्निक परिसर, कॉठ रोड
25 फरवरी 20268631मिर्जापुरजीडी बिनानी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज
25 फरवरी 2026500भदौहीजिला रोजगार कार्यालय, ज्ञानपुर
25 फरवरी 202618,020सहारनपुरक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय व सरकारी आईटीआई
25 फरवरी 20269442गौतमबुद्ध नगरविश्वेश्वर्या ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा
25 फरवरी 20261124महोबावीरभूमि गवर्नमेंट पीजी कॉलेज
26 फरवरी 20266448अमेठीरणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
26 फरवरी 20264933झांसीबुन्देलखंड महाविद्यालय
26 फरवरी 20266338अयोध्याएमबीए विभाग, आईटीआई कैंपस, डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय
26 फरवरी 20266341आजमगढ़डीएवी पीजी कॉलेज
27 फरवरी 20261160उन्नावविरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, बंथर
27 फरवरी 20265945रायबरेलीकर्मयोगी डिग्री कॉलेज
28 फरवरी 2026450कानपुर नगरनारायण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, गंगागंज पनकी
28 फरवरी 202650बुलंदशहरजी एंड आर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
28 फरवरी 20263231जौनपुरजिला सेवायोजन कार्यालय
28 फरवरी 202650गोरखपुरक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय

रोजगार मेले में जाते समय क्या रखें साथ?

सभी शैक्षणिक सर्टिफिकेट की ओरिजिनल कॉपी और फोटोकॉपी
आधार कार्ड और पैन कार्ड
2 से 3 पासपोर्ट साइज फोटो
अपडेटेड बायोडाटा

ये भी पढ़ें

Rajasthan RIICO Vacancy 2026: राजस्थान रीको में सरकारी नौकरी पाने का मौका, देखें आवेदन के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स लिस्ट

Published on:
19 Feb 2026 05:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर