शिक्षा

UPPSC OTR Registration: अब तक 21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया वन टाइम रजिस्ट्रेशन, क्या है ये सिस्टम और क्यों पड़ी इसकी जरुरत?

OTR Registration: जब कोई अभ्यर्थी OTR के माध्यम से आवेदन करता है, तो उसे अपने व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण दोबारा भरने की जरुरत नहीं होती। रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करते ही सभी जानकारी स्क्रीन पर स्वतः आ जाती है।
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2025, 1:41 PM IST
UPPSC OTR Registration
UPPSC OTR Registration

UPPSC OTR Registration: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने one time registration (OTR) की सुविधा अभ्यर्थियों के लिए शुरू की थी। जिसका मकसद अभ्यर्थियों के डेटा को हमेशा के लिए एक जगह इक्कठा करना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका मकसद क्या है, या फिर अभ्यर्थियों या बोर्ड को इससे क्या फायदा होगा।

UPPSC: छात्रों को मिलता है यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अपनी चयन प्रक्रिया को अधिक सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से "वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR)" सिस्टम की शुरुआत की थी। इस नई व्यवस्था से अभ्यर्थियों को बार-बार जानकारी भरने की आवश्यकता नहीं रह गई है, जिससे आवेदन करना पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और सहज हो गया है। OTR के तहत उम्मीदवार को केवल एक बार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होता है। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद एक यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर छात्रों को दिया जाता है, जिसकी मदद से भविष्य की किसी भी भर्ती में आवेदन किया जा सकता है।

UPPSC OTR Registration: एक ही क्लिक में पूरा विवरण

जब कोई अभ्यर्थी OTR के माध्यम से आवेदन करता है, तो उसे अपने व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण दोबारा भरने की जरुरत नहीं होती। रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करते ही सभी जानकारी स्क्रीन पर स्वतः आ जाती है। यदि उसमें कोई बदलाव आवश्यक न हो, तो उम्मीदवार केवल आवेदन शुल्क जमा कर प्रक्रिया पूरी कर सकता है। इस सिस्टम न सिर्फ समय बचता है, बल्कि पूरी प्रक्रिया को भी सरल और आसान बनाता है।

UPPSC: भर्ती प्रक्रिया में आएगी पारदर्शिता

इस सिस्टम से पहले, कुछ उम्मीदवार बेहतर परीक्षा केंद्र पाने के लिए एक ही परीक्षा में अलग-अलग नाम या डिटेल से कई बार आवेदन करते थे। इससे न केवल डुप्लिकेट आवेदन बढ़ते थे, बल्कि आयोग के प्रशासनिक काम में भी बाधा उत्पन्न होता था। अब OTR प्रणाली के कारण एक व्यक्ति एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर से आवेदन कर सकता है, जिससे इस तरह की गड़बड़ियों पर पूर्ण विराम लग जाएगा।

Updated on:
11 Apr 2025, 1:41 PM IST
Published on: