शिक्षा

UPSC 2025 Mains Admit Card ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड, जान लें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

UPSC Mains Exam दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा में पेपर A और पेपर B...
less than 1 minute read
Aug 13, 2025
UPSC
UPSC (Image: Patrika)

UPSC 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी करने की संभावना है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी, एडमिट कार्ड जारी होते ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इस साल UPSC मुख्य परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 30 और 31 अगस्त 2025 को किया जाएगा। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC 2025: परीक्षा का शेड्यूल

UPSC Mains Exam दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा में पेपर A और पेपर B शामिल होंगे, जिनमें एक भारतीय भाषा और अंग्रेजी का पेपर होगा। ये दोनों पेपर मैट्रिकुलेशन या उसके समकक्ष स्तर के होंगे और केवल क्वालिफाइंग होंगे । इनके अंक अंतिम रैंकिंग में नहीं जोड़े जाएंगे।

UPSC 2025 Mains Admit Card: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध “UPSC Mains Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन पेज पर आवश्यक जानकारी (जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि आदि) दर्ज करें।
सबमिट बटन पर क्लिक करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे ध्यान से जांच लें।
डाउनलोड कर इसकी एक प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

Published on:
13 Aug 2025 04:07 pm