शिक्षा

UPSC CSE Result: यूपीएससी टॉप करने के लिए चाहिए होते हैं इतने नंबर, जान लें पिछले सालों का ट्रेंड

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित करने वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कितने नंबर लाकर कोई उम्मीदवार टॉप कर सकता है? आइये जानते हैं पिछले सालों का ट्रेंड।

2 min read
Mar 03, 2026
UPSC CSE Result Release soon

UPSC CSE Result: सिविल सेवा परीक्षा सिर्फ एक एग्जाम नहीं है, यह कई युवाओं का सपना होती है। हर साल हजारों उम्मीदवार IAS, IPS, IFS और अन्य सेवाओं में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित करने वाला है। ऐसे में देशभर के लाखों अभ्यर्थियों की धड़कनें तेज हैं। कोई रिजल्ट का इंतजार कर रहा है, तो कोई इंटरव्यू के बाद उम्मीद लगाए बैठा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कितने नंबर लाकर कोई उम्मीदवार टॉप कर सकता है। इस लेख में पिछले कुछ सालों के टॉपरों के अंक बताने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Largest Oil Producer In The World: इस देश के पास है सबसे ज्यादा तेल भंडार, जानिये भारत का नाम कितने नंबर पर

UPSC CSE 2024: महिलाओं का दमदार प्रदर्शन

22 अप्रैल को UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी किया था। इस साल टॉप-5 में तीन महिलाएं शामिल रहीं। रैंक 2 पर हर्षिता गोयल, रैंक 4 पर शाह मार्गी चिराग ने जगह बनाई। वहीं रैंक 3 पर डोंगरे अर्चित पराग और रैंक 5 पर आकाश गर्ग रहे। टॉप 25 की सूची देखें तो 14 पुरुष और 11 महिलाएं सफल रहीं।

रैंकनामलिखित परीक्षा अंकइंटरव्यू अंककुल अंक
1Shakti Dubey8432001043
2Harshita Goyal8511871038
3Dongre Archit Parag8481901038
4Shah Margi Chirag8252101035
5Aakash Garg8312011032
6Komal Punia8561761032
7Aayushi Bansal8212101031
8Raj Krishna Jha8312001031
9Aditya Vikram Agarwal8541731027
10Mayank Tripathi8431841027

UPSC CSE 2023: 1,016 उम्मीदवारों को मिली सिफारिश


इस साल 16 अप्रैल 2023 को आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित किया था। कुल 1,016 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चुना गया। टॉप दो रैंक पुरुष अभ्यर्थियों ने हासिल की थीं। वर्गवार आंकड़ों पर नजर डालें तो 347 उम्मीदवार सामान्य श्रेणी से थे। EWS वर्ग से 115, OBC से 303, जबकि अनुसूचित जाति से 165 और अनुसूचित जनजाति से 86 उम्मीदवारों को सिफारिश मिली थी।

रैंकनामलिखित परीक्षा अंकपर्सनैलिटी टेस्ट अंककुल अंक
1Aditya Srivastava8992001099
2Animesh Pradhan8921751067
3Donuru Ananya Reddy8751901065
4P K Sidharth Ramkumar8741851059
5Ruhani8561931049
6Srishti Dabas8621861045
7Anmol Rathore8392061045
8Ashish Kumar8661791045
9Nausheen8631821045
10Aishwaryam Prajapati8901541044

2025 के नतीजों का इंतजार

अब सभी की नजर UPSC CSE 2025 के अंतिम परिणाम पर है। हर साल की तरह इस बार भी नए चेहरे सामने आएंगे, जो आने वाले समय में देश की प्रशासनिक व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। जो अभ्यर्थी रिजल्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स की डिटेल जानकारी देखना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

UP Pharmacist Salary Per Month: फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती, जानिये कितनी मिलेगी सैलरी

Published on:
03 Mar 2026 04:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर