शिक्षा

UPSC में किया टॉप, KBC में कल्पना चावला पर इस सवाल का दे ना पाई जवाब, क्या आप जानते हैं?

KBC question On Kalpana Chawala: IAS टॉपर बनना कोई आसान बात नहीं है। लाखों में कोई एक ऐसा होता है जो UPSC जैसी कठिन परीक्षा पास करता है। लेकिन जब एक UPSC टॉपर 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) में पहुंची, तो एक सवाल पर अटक गईं। आइए जानते हैं क्या था वो सवाल?
2 min read
Sep 18, 2025
Kalpana Chawla KBC question, UPSC topper fails on KBC, UPSC vs KBC question 2025, Kalpana Chawla trivia question, KBC 2025 viral moment, UPSC topper on Kaun Banega Crorepati,
KBC में कल्पना चावला पर पूछा गया ये सवाल। (Image Source: Social Media)

Kaun Banega Crorepati Ouestion: वसंत विहार एसडीएम के पद पर कार्यरत आयुषी डबास लोगों के लिए एक मिसाल हैं। बचपन से दृष्टिबाधित होने के बावजूद आयुषी साल 2022 में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनीं। आयुषी न केवल दृष्टिबाधित बल्कि, हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। आयुषी कौन बनेगा करोड़पति शओ में पहुंची और उन्होंने 25 लाख रुपये जीते। आयुषी सुर्खियों में तब आईं जब वो कल्पना चावला पर पूछे गए सलाव पर अटक गईं। आइए जानते हैं वो सवाल और उसका उत्तर भी।

आयुषी का केबीसी में हुआ सिलेक्शन (Ayushi Got Selected In KBC)

आयुषी ने बताया कि मई के महीने में जनकपुरी में केबीसी ने खुली प्रतियोगिता रखी थी। इसमें वो स्लेक्ट हुईं। इसके बाद कई राउंड फोन पर उन्होंने पार किए और 3 सितंबर को उन्हें मुंबई बुलाया गया। आयुषी ने शो में बताया कि उनकी मां की दो बड़ी इच्छाएं थीं। एक की वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरा अमिताभ बच्चन से मिलना चाहती थीं। होनहार बेटी आयुषी ने उनके दोनों सपने पूरे किए।

केबीसी में पूछा गया कल्पना चावला से संबंधित सवाल (Question related to Kalpana Chawla asked in KBC)

कौन बनेगा करोड़पति शो में आयुषी से 50 लाख रुपये के लिए उनसे पूछा गया कि कल्पना चावला स्पेस पर कौन से म्यूजिक बैंड की एल्बम लेकर गई थीं। इसका जवाब वह नहीं दे सकीं। इसके बाद उन्होंने गेम को क्विट कर दिया।

क्या है सही जवाब (Know The Right Answer)

आयुषी से पूछा गया कि किस रॉक बैंड ने कोलंबिया अंतरिक्ष यात्रियों की याद में कॉन्टैक्ट लास्ट गाना लिखा था, जिनके एल्बम कल्पना चावला अपने मिशन में साथ लेकर गई थीं? आयुषी डबास के पास कोई लाइफलाइन भी नहीं बची थी। वह कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने गेम क्विट करने का फैसला लिया। आपको बता दें कि इस सवाल का सही जवाब- डी. डीप पर्पल है।

Published on:
18 Sept 2025 02:42 pm