शिक्षा

UPSC Success Story 2026 : यूपीएससी क्रैक कर राजस्थान की बेटी बनी IAS, मां है मजदूर, 12th में बनी थी टॉपर

UPSC Success Story 2026 Anita Deora : यूपीएससी 2025 (UPSC Civil Services Examination (CSE) 2025) का रिजल्ट आया। इस बार यूपीएससी टॉपर की बाजी राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने मारी वहीं, मजदूर मां की बेटी अनीता देवड़ा ने भी IAS बनने का सपना साकार किया है।

1 minute read
Mar 07, 2026
UPSC Success Story 2026, UPSC Toppers 2025 Name, Rajasthan Majdoor ki beti IAS anita deora,
अपने परिजनों के साथ अनीता देवड़ा | Photo - Patrika

UPSC Success Story 2026 Anita Deora : यूपीएससी 2025 (UPSC Civil Services Examination (CSE) 2025) का रिजल्ट आया। इस बार यूपीएससी टॉपर की बाजी राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने मारी है। इसके साथ ही राजस्थान की एक बेटी ने भी मजदूर मां और किसान पिता के के सपनों को साकार किया है। अनीता देवड़ा (IAS Anita Deora) ने यूपीएससी क्रैक कर इतिहास रचा है। आइए, अनीता के कॉलेज से लेकर यूपीएससी क्रैक करने तक के सफर को समझते हैं।

अनीता देवड़ा (IAS Anita Deora) का यूपीएससी रैंक

यूपीएससी 2025 में अनीता ने 644 वीं रैंक हासिल की है। अनीता आईएएस अधिकारी बनकर देश का सेवा करेंगी। बेटी के आईएएस बनने पर अनीता के गांव में जश्न मनाया जा रहा है।

मां ने नहीं छोड़ी बेटी को पढ़ाने की कसर

मीडिया के साथ अनीता ने अपने संघर्ष की कहानी शेयर की है। बताया है कि वो साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता किसान हैं और माता मजदूरी करती हैं। अक्सर हमारे गांव में बेटियों को नहीं पढ़ाया जाता है। पर, मेरी मां ने उस सोच को तोड़ने का काम किया और मुझे पढ़ने से कभी नहीं रोका। मां अक्सर लोगों से कहती थी कि बेटी जहां तक पढ़ेगी उसको वहां तक पढ़ाना है। आज उसी बदौलत मैं इस मुकाम पर पहुंची हूं।

VIDEO : UPSC Topper 2025 सफलता की कहानी

12 वीं की ब्लॉक टॉपर रही अनीता

अनीता हमेशा से ही पढ़ने के मामले में अव्वल रही। अनीता ने भोपालगढ़ के सैनी स्कूल में 12वीं तक पढ़ाई की। वो बारहवीं में ब्लॉक स्तर पर टॉपर बनी थी। इसके बाद ही अनीता ने सोचा था कि वो यूपीएससी की तैयारी करेंगी।

UPSC Toppers 2025 Name | यूपीएससी टॉपर्स के नाम