शिक्षा

UPSC Success Story: बीटेक की नौकरी छोड़ी, लोग कसते थे तंज, किसान के बेटे ने गांव में रहकर ही क्रैक कर दिया UPSC

UPSC Success Story: क्या गांव में रहकर भी UPSC पास की जा सकती है? किसान के बेटे उत्कर्ष गौरव ने तानों और असफलताओं को पीछे छोड़ चौथे प्रयास में इसे सही साबित कर दिया है। जानिए उनकी तैयारी, संघर्ष और सफलता की पूरी कहानी।
2 min read
Jan 18, 2026
UPSC Success Story
IRMS Officer Utkarsh Gaurav (Image Source: Instagram)

IRMS Officer Utkarsh Gaurav: बिहार के नालंदा जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाले उत्कर्ष गौरव आज लाखों युवाओं के लिए रोल मॉडल बन गई है। एक साधारण किसान परिवार में जन्मे उत्कर्ष ने तमाम चुनौतियों और लोगों के तानों के बावजूद हार नहीं मानी और चौथे प्रयास में सफलता हासिल कर सरकारी अफसर बनने का सपना पूरा किया।

UPSC Preparation Strategy: गांव में रहकर की तैयारी

उत्कर्ष मूल रूप से नालंदा के अमरगांव (भगवान बीघा) के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 2018 में बेंगलुरु से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। बीटेक के बाद उन्होंने मोटी सैलरी वाली नौकरी करने के बजाय देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला किया। उत्कर्ष कोचिंग के लिए दिल्ली भी गए लेकिन शुरुआती तीन प्रयासों में उन्हें असफलता ही हाथ लगी।

UPSC Success Story: तानों से भी नहीं डगमगाया हौसला

जब कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन लगा, तो उत्कर्ष अपने गांव वापस लौट आए। बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद भी नौकरी न करने पर गांव के लोग अक्सर उन पर तंज कसते थे कि, इतनी पढ़ाई के बाद भी नौकरी क्यों नहीं कर रहे। हालांकि, इस कठिन समय में उनके परिवार ने उनका साथ दिया। उत्कर्ष का कहना है कि, गांव में रहने से उनका दिल्ली में होने वाला भारी-भरकम खर्चा बच जाता था और घर के माहौल से उन्हें मानसिक शांति मिली। इसका ये फायदा हुआ की वह अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान लगा पाए।

IRMS Officer Utkarsh Gaurav: सोशल मीडिया से बनाई दूरी

अपनी तैयारी को लेकर उत्कर्ष ने बताया कि, उन्होंने सफलता के लिए खुद को सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर कर लिया था। गांव में रहकर तैयारी के दौरान उन्होंने जरूरी टिप्स और गाइडेंस के लिए यूट्यूब का सहारा लिया। उत्कर्ष के मुताबिक, आप जी-जान से मेहनत करते हैं तो आपको सफल होने से कोई नही रोक सकता। उन्होंने साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो शहर की चकाचौंध से दूर रहकर भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

Civil Services Exam 2022: भारतीय रेलवे में बने अफसर

उत्कर्ष की मेहनत आखिरकार रंग लाई और साल 2022 की यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने देशभर में 709वीं रैंक हासिल की। वर्तमान में वे भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS) में अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनका मानना है कि, किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को पास करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ-साथ किस्मत का होना भी जरूरी है। उनकी यह कहानी आज उन हजारों युवाओं के लिए मिसाल है जो आर्थिक तंगी या संसाधनों के अभाव में अपना सपना छोड़ देते हैं।

Updated on:
18 Jan 2026 02:27 pm
Published on:
18 Jan 2026 02:26 pm
Also Read
View All
किताबों से आगे सीखने की पाठशाला बना ‘अक्षर वनÓ, रायचूर के सरकारी शिक्षक ने स्कूल परिसर को बनाया ज्ञान का खुला संसार

Gen Z ने बदली नौकरी की तस्वीर, 2 साल में दोगुनी हुई हिस्सेदारी, कंपनियों के सामने नई चुनौती- रिपोर्ट

नेशनल स्पेस डे पर इंटरस्कूल प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले: 16 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच श्रेणियों में 18 प्रतिभाओं का सम्मान

Career Options: बोलने के मिलेंगे लाखों रुपये, जानिए कम्युनिकेशन स्किल्स से जुड़े ये बेहतरीन करियर ऑप्शन

रेडलाइट एरिया में शुरू की थी ‘पुलिस पाठशाला’, जानिए कौन हैं ‘मास्टर जी’ के नाम से मशहूर IPS ऑफिसर अवधेश दीक्षित