शिक्षा

UPSSSC PET Exam City: परीक्षा की तारीख और एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे डाउनलोड करें

UPSSSC PET Exam City जारी हो है। जानें परीक्षा की तारीख, शिफ्ट टाइमिंग, एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका।

less than 1 minute read
Aug 27, 2025
UPSSSC PET Exam City (Image: Gemini)

UPSSSC PET Exam City: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Preliminary Eligibility Test 2025 के लिए परीक्षा शहर की जानकारी जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स डालकर परीक्षा शहर की स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

RPSC ने जारी किया गणित विषय का परिणाम, यहां देखें कट-ऑफ और डीवी शेड्यूल

एडमिट कार्ड अलग से होगा जारी

महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी देती है जबकि असली एडमिट कार्ड परीक्षा से 2-3 दिन पहले जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ ले जाना होगा।

परीक्षा की तारीख और शिफ्ट टाइमिंग

UPSSSC PET 2025 की परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को पूरे प्रदेश में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।

पहली शिफ्ट: सुबह 10 बजे से 12 बजे तक

दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक

सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए जरूरी डिटेल्स

अभ्यर्थियों को सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्न जानकारी की जरूरत होगी।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्मतिथि
  • वेरिफिकेशन कोड

ऐसे डाउनलोड करें UPSSSC PET Admit Card 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर PET 2025 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

ये भी पढ़ें

BPSC ने निकाली पॉलिटेक्निक कॉलेजों में विभागाध्यक्ष के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

Also Read
View All
India Oldest School Education Board: सीबीएसई और आईसीएसई नहीं, यह है भारत का सबसे पुराना स्कूल बोर्ड… क्या आप जानते हैं?

हुब्बल्ली रीजनल सेंटर को बुनियादी सुविधाओं की दरकार, गंगूबाई हनगल संगीत विश्वविद्यालय के छात्रों को क्लासरूम और हॉस्टल की कमी

UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025: यूपी में लेखपाल के 7994 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, सिलेबस और जरूरी तारीखें

School Assembly News Headlines, Dec 17 2025: पीएम मोदी को मिला ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’, नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल और सोनिया गांधी को राहत, जान लें देश-विदेश की जरुरी खबरें

AAI Recruitment 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा, बस होनी चाहिए ये योग्यता

अगली खबर