शिक्षा

UPSSSC PET Exam Date 2025 जारी, सितंबर में इन तारीखों पर होगी परीक्षा, जान लें एग्जाम पैटर्न, स्कोरकार्ड तीन साल तक वैलिड

UPSSSC:परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाक या किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2025, 10:19 AM IST
UPSSSC PET Exam Date 2025
UPSSSC PET Exam Date 2025(Image-Freepik)

UPSSSC PET Exam Date 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित सूचना आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी की है। जारी सूचना के अनुसार, यूपी पीईटी 2025 की परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोनों ही दिनों दो शिफ्ट में करवाई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा।

UPSSSC PET Exam Date 2025: एडमिट कार्ड कब मिलेगा?

परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाक या किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।

UPSSSC PET Exam: स्कोरकार्ड की वैधता में बदलाव

इस बार की PET परीक्षा में एक बड़ा बदलाव किया गया है। पहले PET स्कोरकार्ड की वैधता एक वर्ष तक ही सीमित होती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर तीन वर्ष कर दिया गया है। यह फैसला उत्तर प्रदेश शासन के कार्मिक अनुभाग-3 के 28 अप्रैल 2025 को जारी शासनादेश के अनुसार लिया गया है। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि PET परीक्षा में प्राप्त अंक आयोग की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड किए जाने की तारीख से तीन वर्षों तक मान्य रहेंगे। इस बदलाव से अभ्यर्थियों को विभिन्न भर्तियों में लंबे समय तक PET स्कोर के आधार पर आवेदन का अवसर मिलेगा।

UPSSSC PET Exam Pattern: जान लें परीक्षा पैटर्न

PET 2025 परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर पर के 1 अंक मिलेंगे वहीं प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी और किसी भी नए अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहना चाहिए।

Updated on:
15 Jul 2025, 10:19 AM IST
Published on: