सेना में शामिल होना लाखों युवा का सपना होता है। देश हर राज्य से युवाओं को सेना में शामिल होने का मौका मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेना में सबसे ज्यादा किस राज्य के युवा शामिल होते हैं?
Top 5 states in Indian Army: देशभर के अलग-अलग राज्यों से युवा भारतीय सेना में शामिल होते हैं। देश में लाखों युवा आर्मी ज्वाइन करने की इच्छा रखते हैं और उसी के अनुसार तैयारी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेना में सबसे ज्यादा किस राज्य के युवा शामिल होते हैं,आइये जानते हैं। साल 2022 में संसद में पेश किए गए रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश भारतीय सेना में सबसे अधिक योगदान देने वाला राज्य है। इस राज्य से कुल 2,18,512 जवान भारतीय थल सेना में सक्रिय रूप से सेवा दे रहे हैं। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश को अक्सर ‘देश के फौजियों का गढ़’ कहा जाता है।
दूसरे स्थान पर बिहार का नाम आता है, जिसने हमेशा से भारतीय सशस्त्र बलों में अहम भूमिका निभाई है। बिहार से कुल 1,04,539 सैनिक तीनों सेनाओं में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें 75,026 जवान थल सेना, 22,797 वायुसेना और 6,716 नौसेना में शामिल हैं। राजस्थान का स्थान तीसरे नंबर पर है, जहां से कुल 1,03,265 सैनिक भारतीय सेना का हिस्सा हैं। इनमें से 79,481 थल सेना, 15,559 वायुसेना और 8,725 नौसेना में कार्यरत हैं।
इसके बाद महाराष्ट्र और पंजाब क्रम से चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। इन दोनों राज्यों की भी सैन्य परंपरा बहुत समृद्ध रही है। विशेष रूप से पंजाब, जिसे वीरों की धरती कहा जाता है, ने आजादी के आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत तक अपने शौर्य का परिचय दिया है। ऐतिहासिक गौरव, मजबूत ट्रेनिंग संस्थान और युवाओं की राष्ट्रसेवा की भावना ने मिलकर भारत को आज दुनिया की सबसे सशक्त और अनुशासित सेनाओं में स्थान दिलाया है।