शिक्षा

UP School Reopening: 1 जुलाई से सिर्फ टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए खुलेंगे यूपी के स्कूल, ऑनलाइन क्लास रहेगी जारी

UP School Reopening: यूपी बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक राज्य के 1.5 लाख विद्यालयों में सिर्फ शिक्षक और प्रशासनिक कार्यों के कर्मचारी ही उपस्थित होंगे। अभी नए शिक्षा सत्र के लिए दाखिले और स्कूलों के सौंदर्यीकरण के कार्य होंगे।    
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2021, 10:54 AM IST
UP School reopening 2021
स्कूल शिक्षा परिषद ने लिया मामले को गंभीरता से

UP School Reopening: कोरोना महामारी दूसरी लहर के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश में 01 जुलाई 2021 से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय खुलेंगे। लेकिन यूपी के स्कूल अभी केवल शिक्षकों और प्रशासनिक कार्यों के लिए खोले जा रहे हैं। योगी सरकार ने राज्य में सभी शासकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को 1 जुलाई से खोले जाने के आदेश दिए हैं। यूपी के बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल द्वारा जारी आदेश को विभिन्न प्रभागीय सहायक शिक्षा निदेशकों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजा गया है।

बेसिक शिक्षा सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक राज्य सरकार के लगभग 1.5 लाख विद्यालयों में सिर्फ शिक्षक और प्रशासनिक कार्यों के कर्मचारी ही उपस्थित होंगे। राज्य सरकार द्वारा इन स्कूलों में ऑफलाइन मोड में शिक्षण कार्य पर प्रतिबंध जारी रखा है। इन स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए वैकल्पिक माध्यमों जैसे ऑनलाइन क्लासेस ( Online Classes ) के जरिए शिक्षण कार्य आगे भी जारी रहेंगे। छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं पिछले माह से शुरू हुईं थी। अब स्कूलों को नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले और अन्य कार्यों जैसे पठन सामग्री के वितरण, रख-रखाव और स्कूलों के सौंदर्यीकरण के लिए खोला जाएगा।

मिड डे मील के पैसे पैरेंट्स के एकाउंट में होंगे ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ( Education Department ) की ओर से सभी शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूलों को खोले जाने के बाद विद्यालय से ही ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित किए जाएं। साथ ही बेसिक शिक्षा परिषद ने निर्णय लिया है कि बच्चों के मिड-डे मील के लिए आवंटित धनराशि को उनके पैरेंट्स के एकाउंट में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

Web Title: Uttar Pradesh School Reopening 2021 Only For Teaching And Non Teaching Staff

Updated on:
16 Jun 2021, 10:54 AM IST
Published on: