शिक्षा

खरबूजे को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? जानिए दुनिया में किन-किन नामों से जाना जाता है!

What Is Kharbuja Called In English: गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाला खरबूजा आखिर अंग्रेजी में क्या कहते हैं? साथ ही जानिए हिंदी और संस्कृत से लेकर दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में खरबूजे को किन नामों से पहचाना जाता है।
2 min read
May 21, 2026
What is Kharbuja called in English
Interesting Facts About Kharbuja (Image- AI)

Kharbuja in English: भारत में गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में रसभरे और मीठे फलों की बहार आ जाती है। इन्ही में से एक फल है खरबूजा। लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं क्योंकि, यह चिलचिलाती गर्मी में शरीर को ठंडक देने के साथ ही हाइड्रेट भी रखता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, हिंदी में खरबूजा कहलाने वाले इस टेस्टी और रसभरे फल को अंग्रेजी में क्या कहा जाता है?

अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

खरबूजे को अंग्रेजी में मस्कमेलन (Muskmelon) या कैंटालूप (Cantaloupe) कहा जाता है। वहीं वनस्पति विज्ञान की भाषा में इसका साइंटिफिक नाम कुकुमिस मेलो (Cucumis melo) है। यह ककड़ी और तरबूज की प्रजाती का ही हिस्सा है जिसे, कुकुरबिटेसी (Cucurbitaceae) कहा जाता है। इसमें लगभग 90% पानी होता है, इसके अलावा ये विटामिन A, C, पोटेशियम और फाइबर से भी भरपूर होता है।

मस्कमेलन और कैंटालूप एक ही हैं?

अक्सर लोग इन दोनों नामों को लेकर भ्रम में रहते हैं। आपको बता दें कि, सभी कैंटालूप मस्कमेलन होते हैं लेकिन, सभी मस्कमेलन कैंटालूप नहीं होते। कैंटालूप एक खास तरह का खरबूजा होता है जिसके, छिलके पर जालीदार खुरदरी धारियां होती हैं और अंदर का गूदा गहरे नारंगी रंग का होता है। वहीं मस्कमेलन का छिलका चिकना भी हो सकता है और इसके अंदर का गूदा पीला सफेद या हल्का हरा भी हो सकता है।

भारत में कहां है सबसे ज्यादा पैदावार

भारत में खरबूजे की खेती खासतौर से उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हरियाणा में की जाती है। वहीं उत्तर प्रदेश खरबूजे का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। इसकी खेती के लिए रेतीली मिट्टी और 25 से 35 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर सबसे अच्छा माना जाता है। भारत में इसकी फसल अप्रैल से जून के बीच पककर तैयार होती है।

खरबूजे की खास किस्में

भारत में खरबूजे की कई खास किस्में उगाई जाती हैं। इनमें हरा मधु (हरे रंग का गूदा और बेहद मीठा) पंजाब सुनहरी (नारंगी रंग का गूदा) और दुर्गापुरा मधु (हल्के रंग का छिलका) किसानों और आम लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। जिस तरह देश के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में खरबूजे की किस्में बदल जाती हैं वैसे ही इसके नाम भी बदल जाते हैं।

खरबूजे के और भी हैं कई नाम

जगहेंखरबूजे का नाम
हिंदीखरबूजा / खरबूज़ा
संस्कृतखर्बुजम / दशांगुला
बंगालीखर्मुज / खोर्मुज
मराठीखरबूज / चिबुंडा / तरकड्डी
तेलुगुखरबुजम / करबूजा
तमिलमुलम पझम / किरनी पझम
मलयालमशमम / थाइकुम्बिलम
कन्नड़करबूजा / खरबूजा
गुजरातीसकरटेटी / टेटी / खरबूज
पंजाबीखरबूजा
उड़ियाखरबूजा / फुटी
असमियाखर्मुज
अंग्रेजीमस्कमेलन, कैंटालूप, स्वीट मेलन, रॉकमेलन (ऑस्ट्रेलिया), हनीड्यू
अरबीशम्माम / बत्तीख असफर
फारसीखरबोजेह
तुर्कीकावुन
चीनीतियानगुआ
जापानीमेरोन
स्पेनिशमेलॉन
फ्रेंचमेलॉन
इतालवीमेलोने
जर्मनजुकरमेलोने / कैंटालूप
Updated on:
21 May 2026 02:14 pm
Published on:
21 May 2026 02:13 pm