शिक्षा

योगी सरकार का तोहफा, यूपी में 2026 में 1.5 लाख पदों पर होगी भर्ती, 10 लाख सरकारी नौकरी का बनेगा रिकॉर्ड

UP 1.5 lakh recruitment 2026: योगी सरकार ने दिया युवाओं को बड़ा तोहफा उत्तर प्रदेश सरकार 2026 में 1.5 लाख सरकारी पदों पर भर्ती करेगी। पुलिस, शिक्षा और राजस्व विभाग में बंपर नौकरियां मिलेंगी। जानिए क्या है भर्ती योजना और पूरी तैयारी।
2 min read
Dec 19, 2025
Uttar Pradesh recruitment 2026
UP recruitment 2026 ( Source: Freepik)

Uttar Pradesh recruitment 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के दरवाजे खोलने का एलान किया है। योगी सरकार साल 2026 में करीब डेढ़ लाख सरकारी पदों पर भर्ती करेगी। इस फैसले के साथ ही 2026 में यूपी सरकार के नाम सबसे अधिक सरकारी नौकरी देने का रिकार्ड भी दर्ज हो जाएगा।

UP Government Set Record: 10 लाख नौकरियों का टारगेट

सरकार के अनुसार 2026 में होने वाली इस भर्ती के बाद उत्तर प्रदेश एक दशक के भीतर 10 लाख सरकारी नौकरियां देने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को आदेश दिए हैं कि, वे अपने यहां खाली पदों का पूरा ब्योरा जल्द ही जमा कराएं, ताकि भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह की देरी ना हो।

इन विभागों में होगी बंपर भर्ती

सरकार की योजना के मुताबिक, सबसे ज्यादा भर्तियां पुलिस और शिक्षा विभाग में होंगी। दोनों विभागों में 50 हजार से अधिक पदों पर युवाओं को अपॉइंट किया जाएगा। इसके अलावा, राजस्व विभाग में 20 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। हेल्थ, हाउसिंग, बाल विकास, और कारागार विभाग में भी हजारों रिक्त पद भरने की तैयारी है।

तेजी से पूरी होगी प्रक्रिया

अधिकारियों के मुताबिक भर्ती के विज्ञापन तैयार करने का काम अपने आखिरी चरण में है। सरकार ने साफ किया है कि पूरा सिलेक्शन प्रोसेस पारदर्शीता और योग्यता के आधार पर होगा। इसके लिए खास मॉनिटरिंग सिस्टम भी बनाया गया है जो विज्ञापनों से लेकर नियुक्ति तक की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेगा।

8.5 लाख युवाओं को मिली सौगात

राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साढ़े आठ सालों में 8.5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। 2026 में डेढ़ लाख नई भर्तियों के साथ यह आंकड़ा 10 लाख तक पहुंच जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि, एक ही साल में इतनी बड़ी संख्या में भर्तियां होना प्रदेश के लिए ऐतिहासिक होगा। इससे न केवल बेरोजगारी कम होगी बल्कि सरकारी सेवाओं की क्वालिटी में भी सुधार आएगा। सरकार ने युवाओं से आधिकारिक पोर्टल पर नजर रखने की अपील की है। भर्ती के लिए योग्यता और अनुभव के आधार पर चयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि सभी नियुक्तियां तय समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं ताकि युवाओं को समय पर रोजगार मिल सके।

Updated on:
19 Dec 2025 03:26 pm
Published on:
19 Dec 2025 02:06 pm