शिक्षा

सीधे इस लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं SBI PO Admit Card 2025, 2 अगस्त से शुरू हो रही है परीक्षा

SBI PO Exam: SBI PO प्रारंभिक परीक्षा 2025 की बात करें तो प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। यह परीक्षा तीन भागों में बांटा गया है।

2 min read
Jul 26, 2025
SBI PO Admit Card 2025 Released(Image-Freepik)

SBI PO Admit Card 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रारंभिक परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से हॉल टिकट(SBI PO Admit Card 2025) डाउनलोड कर सकते हैं। SBI पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 2, 4 और 5 अगस्त 2025 को किया जाएगा। इस वर्ष कुल 541 पदों पर नियुक्ति होनी है, जिनमें से 500 पद सामान्य भर्ती के हैं, जबकि 41 पद बैकलॉग की श्रेणी में आते हैं।

ये भी पढ़ें

IIT Indore में दो नई स्कूलों की शुरुआत, बायोमेडिकल और सस्टेनेबिलिटी इंजीनियरिंग पर होगा फोकस

SBI PO Admit Card 2025: ये होगा परीक्षा पैटर्न

SBI PO प्रारंभिक परीक्षा 2025 की बात करें तो प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। यह परीक्षा तीन भागों में बांटा गया है। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय यानी MCQ प्रकार के होंगे और उम्मीदवारों को सीमित समय में सभी सेक्शन को हल करने होंगे।

अंग्रेजी भाषा (English Language)
गणितीय रुचि (Quantitative Aptitude)
तार्किक क्षमता (Reasoning Ability)

ऐसे करें SBI PO Admit Card 2025 डाउनलोड

एडमिट कार्ड के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट। sbi.co.in/web/careers/current-openings पर जाएं।
उसके बाद 'Join SBI' सेक्शन के अंतर्गत 'Current Openings' पर क्लिक करें।
“Recruitment of Probationary Officers” लिंक को चुनें।
“Download Call Letter for Preliminary Exam” पर क्लिक करें।
अब लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

SBI PO exam: जरुरी निर्देश


अगर वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण पेज न खुले तो कुछ देर बाद प्रयास करें या रात के समय डाउनलोड करें। किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें।

ये भी पढ़ें

CBSE New Guidelines: एक सेक्शन में नहीं होंगे 40 से ज्यादा छात्र, इन खास परिस्थितियों में मिलेगी 45 तक की छूट, जानें डिटेल्स

Updated on:
26 Jul 2025 09:13 am
Published on:
26 Jul 2025 08:45 am
Also Read
View All

अगली खबर