चुनाव

Assam Assembly Election Results 2021: इन प्रमुख उम्मीदवारों पर टिकी हैं सबकी नजरें

Assam Assembly Election Results 2021: असम में कुल 946 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि इनमें से कुछ हाइ प्रोफाइल उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
2 min read
• •
Updated: 2 May 2021, 7:22 AM IST
assam_assembly_elections.png

Assam Assembly Election Results 2021: असम विधानसभा चुनाव के नतीजे आज 2 मई को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि 126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए मददान तीन चरणों में 27 मार्च से 6 अप्रेल हुआ था। आज इनके नतीजे आ जाएंगे। राज्य की कुल 126 सीटों में से 93 पर बीजेपी, 29 पर एजीपी और यूपीपीएल 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। बता दें कि बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में असम गण परिषद (एजीपी) और यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) भी शामिल हैं। असम में कुल 946 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि इनमें से कुछ हाइ प्रोफाइल उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इस विधानसभा चुनाव में कुछ उम्मीदवारों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। जानते हैं इनके बारे में

सर्बानंद सोनोवाल-
असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी के उम्मीदवार सर्बानंद सोनवाल की प्रतिष्ठा भी इस चुनाव में दांव पर लगी है। सर्बानंद सोनवाल ने माजुली से एक एसटी आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा है। उनके सामने कांग्रेस के राजीव लोचन पेगू हैं। ऐसे में इस चुनाव के नीतजों में इस सीट पर सबकी निगाहें हैं।

रिपुन बोरा-
कांग्रेस के अहम सदस्य और असम में कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख रिपुन बोरा की सीट को भी चर्चा है। रिपुन बोरा ने गोहपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा है। उनके सामने बीजेपी के उम्मीदवार उत्पल बोरा मैदान में है। इस सीट के नतीजों पर भी सबकी नजरें टिकी हैं।

हिमंत बिस्वा सरमा-
बीजेपी उम्मीदवार और असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सीट भी चर्चा में है। सरमा ने लगातार पांचवीं बार जलकुबरी से चुनाव लड़ा है। वहीं कांग्रेस ने जलकुबरी से हिमंत बिस्वा सरमा के सामने रेमन च बोर्थाकुर को मैदान में उतारा है।

गौरव गोगोई
एग्जिट पोज में बीजेपी की सरकार बनने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं सियासी गलियारों में अटकलें हैं कि अगर कांग्रेस के नेतृत्व वाले महाजोत में पार्टी सत्ता में आती है, तो कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पार्टी को सीएम पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

Published on: