Assembly Election Results 2021 : केरल में वाममोर्चा की वापसी मानी जा रही तय।नए नेतृत्व की तलाश में तमिलनाडु की राजनीति ।असम में भाजपा गठबंधन की वापसी के आसार।
अनंत मिश्रा
नई दिल्ली । Assembly Election Results 2021 : तमिलनाडु, केरल, असम और पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव के परिणाम Assembly Election Results इन राज्यों की राजनीति के साथ-साथ देश की राजनीति पर भी असर डालने वाले साबित होंगे। तमिलनाडु Tamil Nadu की राजनीति इस समय नए नेतृत्व की तलाश के दौर से गुजर रही है। राज्य में दस साल की अन्नाद्रमुक AIADMK सरकार की पराजय द्रमुक की जीत के दरवाजे खोलने वाली होगी। जाहिर है कि ऐसे हालात में एमके स्टालिन MK Stalin प्रदेश के मुख्यमंत्री की बागडोर संभालेंगे। द्रमुक की जीत जहां स्टालिन को नए नेता के तौर पर स्थापित करेगी, वहीं अन्नाद्रमुक हारी तो इसके वजूद पर संकट खड़ा होने की पूरी आशंका है। जयललिता के निधन के बाद केंद्र के सहयोग से चार साल सत्ता संभालने वाली अन्नाद्रमुक के पास फिलहाल ऐसा कोई नेता नहीं, जो पार्टी को एकजुट रख सके।
दक्षिणी राज्य केरल के नतीजों को लेकर अधिक संशय नहीं लग रहा। माना जा रहा है कि यहां वाममोर्चा एक बार फिर वापसी करेगा। अगर ऐसा हुआ तो ये कांग्रेस मोर्चे की हार से अधिक राहुल गांधी की हार मानी जाएगी। राहुल के नेतृत्व पर उठ रहे स्वरों के और मुखर होने की संभावना भी बनेगी, क्योंकि पांचों राज्यों में सबसे अधिक समय राहुल ने यहीं लगाया।
असम में हार-जीत के मायने अलग-
असम में पांच साल से राज कर रहे भाजपा गठबंधन के लिए यहां जीत या हार के अलग मायने होंगे। पांच साल पहले जिन मुद्दों को लेकर भाजपा सत्ता में आई थी, उसे लेकर भ्रम की स्थिति ही बनी रही। बावजूद इसके भाजपा के सत्ता में वापस आने के आसार हैं।
पुड्डुचेरी में कांग्रेस के लिए अलग संकेत-
पुड्डुचेरी भले ही छोटा राज्य है, लेकिन यहां के नतीजे भाजपा-कांग्रेस के लिए अलग संकेत देने वाले होंगे। चुनाव से ठीक पहले राज्य में जिस तरह कांग्रेस की सरकार धराशायी हुई, वह कांग्रेस की संगठन क्षमता की विफलता को दर्शाती है। अगर भाजपा गठबंधन जीता तो उसके खाते में एक और राज्य जुड़ जाएगा।