चुनाव

UP Assembly Elections 2022: यूपी चुनाव के रंग: सपा के सिंहासन के लिए बीवी पहुंची वृंदावन, दीदी जलाएंगी काशी में दीया

चुनावी देहरी पार करने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव अभियान में पहली पहली घर की देहरी लांघी, और जा पहुंचीं मथुरा के बांके बिहारी मंदिर। यहां उन्होंने बांके बिहारी के गर्भगृह की देहरी को गुलाब जल से धोया, इत्र लगाया, फूल-रोली और चंदन से पूजन किया।
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2022, 8:48 PM IST
dimple yadav do dehri puja in Vrindavan
dimple yadav do dehri puja in Vrindavan

UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश का चुनावी समर शब्दबाणों के बाद अब पूजा-अर्चना और मन्नतों पर आ पहुंचा है। चुनावी देहरी पार करने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव अभियान में पहली पहली घर की देहरी लांघी, और जा पहुंचीं मथुरा के बांके बिहारी मंदिर। यहां उन्होंने बांके बिहारी के गर्भगृह की देहरी को गुलाब जल से धोया, इत्र लगाया, फूल-रोली और चंदन से पूजन किया। उधर, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमों और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी एलान किया है सपा की जीत के लिए वह बाबा विश्वनाथ में दीया जलाएंगी।

मथुरा में जनश्रुति है कि देहरी पूजन पहली बार द्वापर युग में मां यशोदा ने किया था और मनोकामना की थी कि भगवान श्री कृष्ण जब घुटनों के बल चलते हुए पहली बार देहरी लांघेंघे तो वह पूजन करेंगी। अखिलेश यादव भी चुनावी देहरी लांघ जाएं इसीलिए पहले चरण के मतदान से पहले ही डिंपल यादव ने लालू यादव की छोटी बेटी और तेजप्रताप की पत्नी राजलक्ष्मी यादव के साथ भक्तिभाव से बांके बिहारी भगवान की सेवा की।

यूपी में भी खेला होवे

उत्तर प्रदेश में भी खेला करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को लखनऊ पहुंची। उन्होनें कहा कि वह वाराणसी जाएंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को जिताएंगी। दीदी ने कहा कि मैं बाबा विश्वनाथ मंदिर में दिया जलाऊंगी, पूजा करूंगी और मन्नत मांगूगी की यूपी में सपा जीते।

टोना-टोटका का सहारा

यूपी में चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी चमत्कारिक टोने-टोटके भी आजमा रहे हैं। कोई रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर वोट मांग रहा है तो कोई ज्योतिषीय गणना के अनुसार रत्न पहन रहा है। शुभ मुहूर्त के चक्कर में कई प्रत्याशियों ने दो-दो बार नामांकन भी किया। चित्रकूट के मानिकपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रंजना पांडे ज्योतिषीय सलाह पर बैलगाड़ी में सवार होकर नामांकन करने गईं तो वहीं प्रतापगढ़ के एक प्रत्याशी ने मां बेल्हा देवी मंदिर में 24 घंटे के निराजल व्रत के बाद दही चूड़ा का दान कर नामांकन किया।

Published on: