2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव जीतने के लिए नेताओं के टोटके, कोई बैलगाड़ी पर हो रहा सवार, तो कोई गाय के दर्शन कर निकल रहा बाहर

ज्योतिष की शरण में पहुंच रहे प्रत्याशी नामांकन करने का दिन, समय व कपड़ों के बारे में राय ले रहे हैं। अगर कुंडली में कोई दोष है, तो उसे भी दूर करवा रहे हैं। कुल मिलाकर चुनावी जीत में जो भी बाधा आ रही है, उसे दूर करने के लिए प्रत्याशी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 7 Feb 2022, 1:38 PM IST

UP Assembly Elections 2022 Candidates Reach Astrologers for Win

UP Assembly Elections 2022 Candidates Reach Astrologers for Win

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प मोड में आ गया है। चुनावी रण में विजय रथ के आगे कोई बाधा न आए इसके लिए प्रत्याशी तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। टोने-टोटके से लेकर शुभ मुहूर्त तक के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। ज्योतिष की शरण में पहुंच रहे प्रत्याशी नामांकन करने का दिन, समय व कपड़ों के बारे में राय ले रहे हैं। अगर कुंडली में कोई दोष है, तो उसे भी दूर करवा रहे हैं। कुल मिलाकर चुनावी जीत में जो भी बाधा आ रही है, उसे दूर करने के लिए प्रत्याशी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। अब चित्रकूट विधानसभा को ही देख लीजिए। यहां दो फरवरी से नामांकन करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। लेकिन तीन दिन तक शुभ मुहूर्त न देखते हुए किसी भी प्रत्याशी ने नॉमिनेशन फाइल नहीं किया था। इतना ही नहीं बल्कि चौथे दिन प्रत्याशी बैलगाड़ी से नॉमिनेशन कराने पहुंचे।

चित्रकूट की मानिकपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रंजना बराती लाल पांडे बैलगाड़ी में सवार होकर पहुंचीं। चंद्रिका नेत्री निर्मला भारती ने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन जमा किया। इससे पहले सीतापुर की मिश्रिख सीट से नामांकन करने पहुंचे पूर्व विधायक रामपाल राजवंशी के साथ बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: UP Assembly Elections 2022: करोड़ों की संपत्ति के मालिक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की आय में 4 गुना इजाफा, रिवॉल्वर-राइफल रखते हैं साथ

ज्योतिषियों की शरण में नेताजी

प्रत्याशी नामांकन के लिए शुभ तिथि और नक्षत्र के बारे में पूछ रहे हैं। ज्योतिषाचार्य एस एस नागपाल कहते हैं कि नामांकन पत्र शुभ नक्षत्रों में भरने का सुझाव दिया जाता है। यह नक्षत्र रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्प, हस्त, स्वाति, धनिष्ठा, शतभिषा, रेवती हैं। राहु काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं। इसलिए राहु काल में नामांकन या चुनावी सभा न करने की राय दी जाती है। राहु काल में कार्य करने से बाधाएं भी आती हैं। प्रतिद्वंदी भारी पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन का राहुकाल डेढ़ घंटे का होता है। सोमवार सुबह साढ़े सात से नौ बजे, मंगलवार दोपहर तीन से साढ़े चार बजे, बुधवार दोपहर 12 से एक बजे, गुरुवार दोपहर डेढ़ से तीन बजे, शुक्रवार सुबह साढ़े 10 से 12 बजे, शनिवार सुबह नौ से साढ़े 10 बजे और रविवार दोपहर साढ़े चार से छह बजे तक राहुकाल रहता है।

यह भी पढ़ें: UP Assembly Elections 2022: टिकट कटने पर बोलीं स्वाति सिंह, 'जीना यहां-मरना यहां', सपा में शामिल होने पर दिया ये जवाब

किस समय क्या खाकर निकलें

वहीं, चौक के कोतवालेश्वर महादेव मंदिर के महंत विशाल गौड़ बताते हैं कि प्रत्याशी यह भी जानना चाहते हैं कि उन्हें खाली पेट या फिर कुछ खाकर नामांकन पत्र भरना चाहिए। अगर कुछ खाना चाहिए तो क्या खाकर उन्हें नामांकन पत्र भरना चाहिए। प्रत्याशियों को सलाह दी जाती है कि रविवार को पान, सोमवार को दूध चावल, मंगलवार को गुड़, बुधवार को खड़ा धनिया, गुरुवार को जीरा, शुक्रवार को दही, शनिवार को अदरक का टुकड़ा खाकर निकना शुभ होगा। नामांकन के समय सफेद घोड़ा, सफेद बैल, गाय, हाथी, मछली, चिड़िया या मोर का दर्शन होना या उसका चित्र देखकर जाना शुभ होता है। इसके साथ ही प्रत्याशियों को यह भी बताया जा रहा है कि उन्हें अपनी तस्वीर, चुनाव चिन्ह और ध्वजा को घर पर कहां और कैसे रखें। उन्हें बताया जा रहा है कि अपनी ध्वजा नेतृत्व कोण में लगानी चाहिए। प्रत्याशियों को अपनी और चुनाव चिन्ह की एक-एक फोटो घर के दक्षिण की दीवार पर लगाना चाहिए और साथ ही उस पर जीरो वॉट का लाल बल्ब भी लगाना चाहिए।