चुनाव

Raja Bhiya Wife Bhawni Kumari राजा भैया की पत्नी भावनी कुमारी असलहों की हैं शौकीन, जानें रखती हैं कितने असलहें

Raja Bhiya Wife Bhawni Kumari बाहुबली विधायकों में शामिल रघुराज प्रताप सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड कम होता जा रहा है। वर्तमान में रघुराज प्रताप सिंह के ऊपर मात्र तीन मुकदमे बचे हैं। राजा भैया के पास कुल नगदी मात्र 70000 रुपये है। रघुराज प्रताप सिंह के विभिन्न खातों में मोटी धनराशि जमा है। दिए गए हलफनामे की जानकारी के तहत रघुराज प्रताप सिंह के पास 2 आम के बाद, 11 एकड़ से अधिक खेत, कुंडा में राजभवन के साथ ही उनके व उनकी पत्नी के नाम दिल्ली में एक फ्लैट भी है।

2 min read
Feb 06, 2022

Raja Bhiya Wife Bhawni Kumari विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर उत्तर प्रदेश कुंडा विधानसभा सीट काफी चर्चा में बनी हुई है। समाजवादी पार्टी के गुलशन यादव रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को चुनौती दे रहे हैं। इसी बीच जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने नामांकन दाखिल कर दिया है। अपने नामांकन में दी गई जानकारी के अनुसार रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ही नहीं उनकी पत्नी भावनी कुमारी भी अलहलों की शौकीन हैं। दोनों के पास 3-3 आसलहें हैं। रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भावनी कुमारी के पास पिस्टल, राइफल और बंदूक है। वहीं, रघुराज प्रताप सिंह के पास भी पिस्टल सहित तीन असलहें हैं। ‌

हलफनामें में दी ये जानकारी

नामांकन में दिए गए हलफनामे के अनुसार वर्ष 2012 में रघुराज प्रताप सिंह के पास कुल ₹14370757 की संपत्ति थी। जबकि 2022 में दिए गए हलफनामे के अनुसार उनकी संपत्ति ₹97054448 है। हलफनामे के अनुसार रघुराज प्रताप सिंह 9 करोड़ 17 लाख 54 हजार 448 रुपए के मालिक हैं। राजी की पत्नी भावनी कुमार 31385302 रुपए की मालिक हैं। रघुराज प्रताप सिंह की बेटी राघवी कुमारी सिंह के पास 4245155, बेटे विजय राजेश्वर सिंह के पास 5878255 और ब्रजराज 6327658 रुपए के मालिक हैं।

कम हुआ आपराधिक रिकार्ड

Raja Bhiya Wife Bhawni Kumari बाहुबली विधायकों में शामिल रघुराज प्रताप सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड कम होता जा रहा है। वर्तमान में रघुराज प्रताप सिंह के ऊपर मात्र तीन मुकदमे बचे हैं। राजा भैया के पास कुल नगदी मात्र 70000 रुपये है। रघुराज प्रताप सिंह के विभिन्न खातों में मोटी धनराशि जमा है। दिए गए हलफनामे की जानकारी के तहत रघुराज प्रताप सिंह के पास 2 आम के बाद, 11 एकड़ से अधिक खेत, कुंडा में राजभवन के साथ ही उनके व उनकी पत्नी के नाम दिल्ली में एक फ्लैट भी है।

Updated on:
06 Feb 2022 12:13 pm
Published on:
06 Feb 2022 12:05 pm
Also Read
View All