3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sp singh baghel: बघेल की जाति ने बिगाड़ा करहल का गणित, निरस्त हो सकता है नामांकन

Sp singh baghel: करहल विधानसभा सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। इस विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है। इस बार करहल विधानसभा क्षेत्र से अखिलेश यादव चुनाव मैदान में है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने इस क्षेत्र में लंबा समय दिया है। वह यहां शिक्षण कार्य किया है साथ ही क्षेत्र में बड़ी संख्या में यादव वोट बैंक है। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी अखिलेश की जीत को लेकर निश्चित हैं। वहीं अखिलेश को करहल विधानसभा सीट पर टक्कर देने के लिए भारतीयं जनता पार्टी ने पिछड़े समाज में मजबूत पैठ रखने वाले नेता एसपी सिंह बघेल को मौका दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 6 Feb 2022, 10:40 AM IST

baghel_5.jpg

Sp singh baghel: उत्तर प्रदेश की करहल विधानसभा सीट इन दिनों हॉट टॉपिक बनी हुई है। यहां पर समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल अखिलेश यादव को चुनौती दे रहे हैं। इसी बीच अधिवक्ता सुरेश चंद सोनी ने एसपी सिंह बघेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी व मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश से शिकायत की है। सपा के समर्थकों को उम्मीद है कि चुनाव आयोग बघेल का नामांकन निरस्त कर सकत है। अगर ऐसा होता है तो अखिलेश के लिए चुनाव और भी आसान हो जाएगा।

अधिवक्ता ने लगाएं आरोप

अपनी शिकायत में अधिवक्ता सुरेश चंद सोनी ने एसपी सिंह पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने अपनी जाति को छिपाकर नामांकन दाखिल किया है। ऐसे में उनका नामांकन निरस्त करना चाहिए। वकील ने आरोप लगाए हैं कि जाति बदलकर एसपी सिंह बघेल जनता व संविधान को धोखा दे रहे हैं। बयान जारी करते हुए अधिवक्ता ने कहा है कि बघेल द्वारा पिछले लंबे समय से जाति को छिपाकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। एसपी सिंह बघेल के शैक्षिक प्रमाण पत्र दिखाते हुए अधिवक्ता ने आरोप लगाए हैं कि शैक्षिक जीवन में एसपी सिंह बघेल ने अपने आपको ठाकुर घोषित किया है। वहीं, यह पिछले लंबे समय से अपने आप को ओबीसी बताते हुए चुनाव लड़ रहे हैं। अपने आप को ओबीसी बताते हुए एसपी सिंह बघेल भारतीय जनता पार्टी में पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश को शिकायत करते हुए अधिवक्ता ने एसपी सिंह बघेल का नामांकन निरस्त करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें: जानें गुलशन यादव के आगे मजबूर क्यों हैं राजा भैया, राजा को गालियां देने के बाद फैलाई ये अफवाह

जाने सीट का समीकरण

करहल विधानसभा सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। इस विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है। इस बार करहल विधानसभा क्षेत्र से अखिलेश यादव चुनाव मैदान में है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने इस क्षेत्र में लंबा समय दिया है। वह यहां शिक्षण कार्य किया है साथ ही क्षेत्र में बड़ी संख्या में यादव वोट बैंक है। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी अखिलेश की जीत को लेकर निश्चित हैं। वहीं अखिलेश को करहल विधानसभा सीट पर टक्कर देने के लिए भारतीयं जनता पार्टी ने पिछड़े समाज में मजबूत पैठ रखने वाले नेता एसपी सिंह बघेल को मौका दिया है। कभी एसपी सिंह बघेल मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी माने जाते थे लेकिन अब वह भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं।

ये भी पढ़ें: किन्नर जोया को प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, किसी और को दिल दे बैठी थी जोया