3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किन्नर जोया को प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, किसी और को दिल दे बैठी थी जोया

आयुष्मान सिंह सामान युवक था जिसने अपना जेंडर चेंज कर आया था। जिसके बाद वह कई किन्नरों के संपर्क में आया और फैजान से उसका प्रेम संबंध शुरू हुआ। दोनों के एक साथ पलटन छावनी में किराए का मकान लेकर लिविंग में रहते थे। आयुष्मान के परिजन पिछले लंबे समय से आयुष्मान से ये सबस छोड़ने की बात कर रहे थे। लेकिन आयुष्मान मानने को तैयार नहीं था। बीते दिनों हत्या के बाद आयुष्मान के परिजनों ने फैजान के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी, पुलिस ने फैजान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 5 Feb 2022, 4:27 PM IST

kinnar_3.jpg

लखनऊ. आयुष्मान सिंह से जोया बने किन्नर की उसी के ढोलकिया फैजान ने हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी फैजान को कानपुर के हरवंश मोहल्ला स्थित होटल नारायणी पैलेस से गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने जानकारी दी कि जोया और फैजान एक दूसरे से प्यार करते थे और पलटन छावनी में किराए के मकान पर रहते थे। ‌ इसी बीच जोया का दिल किसी और से लग गया और जोया की बातचीत रोहित नाम के एक व्यक्ति से होने लगी, जिससे नाराज फैजान ने जोया के सर पर रोटी बनाने वाले तवे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए फैजान ने जोया के हाथ की नस भी काटी दी थी, हत्या करने के बाद फैजान घंटों शव के पास बैठा रहा था।

फैजान ने कबूला जुर्म

पुलिस की पूछताछ में फैजान ने कबूल किया है कि वह जोया से प्यार करता था लेकिन जोया किसी और से संबंध बना रही थी इसी कारण उसकी तवा से वार कर हत्या कर दी। मौत के बाद उसकी कलाई को भी काटा ताकि लोगों को खुदकुशी लगे पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तवा बरामद कर लिया गया है। फैजान ने बताया कि पहले वह दुबई में काम करता था जोया के रिलेशन में आने के बाद दुबाई नहीं गया और नौकरी भी छोड़ दी। जोया रोहित के संपर्क में आ गई उसके साथ रहने की जिद करने लगी। जोया की हत्या के बाद रात में करीब चार घंटे तक फैजान शव के पास बैठा रहा। जिसके बाद कमरे में ताला ताला बंद कर कानपुर भाग गया।

ये भी पढ़ें: RTO Vehicle fitness Rules: HSRP के बाद वाहन फिटनेस को लेकर बड़ा फैसला, ये हैं नया नियम

जोया ने चेंज कराया था जेंडर

आयुष्मान सिंह सामान युवक था जिसने अपना जेंडर चेंज कर आया था। जिसके बाद वह कई किन्नरों के संपर्क में आया और फैजान से उसका प्रेम संबंध शुरू हुआ। दोनों के एक साथ पलटन छावनी में किराए का मकान लेकर लिविंग में रहते थे। आयुष्मान के परिजन पिछले लंबे समय से आयुष्मान से ये सबस छोड़ने की बात कर रहे थे। लेकिन आयुष्मान मानने को तैयार नहीं था। बीते दिनों हत्या के बाद आयुष्मान के परिजनों ने फैजान के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी, पुलिस ने फैजान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: Cheap Rate Flat: तैयार हुए सस्ते पीएम आवास, मात्र चार लाख में खरीदें अपना घर

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश