चुनाव

Assembly Elections Result 2022: भाजपा ने नवनिर्वाचित विधायकों को लखनऊ बुलाया, जानें क्या है आगे का प्लान

UP Assembly Elections Result 2022: प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही मतगणना के दौरान रुझानों के साथ-साथ नतीजे आने शुरू हो गए हैं। नौकरशाही से राजनीति में आए आईपीएस अधिकारी असीम अरुण सहित पीपीएस अधिकारी राजेश्वर सिंह चुनाव जीत गए हैं। वहीं दूसरी ओर कानून मंत्री बृजेश पाठक ने जीत दर्ज कराई है। नोएडा से राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है पंकज ने एक लाख 69000 मतों से विजय हुए हैं। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की पत्नी जय देवी ने भी जीत दर्ज कराई है।

2 min read
Mar 10, 2022

UP Assembly Elections Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों के तहत भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बना रही है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को लगभग 270 सीटों पर बढ़त मिल रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी एक 129 सीटों पर आगे है बसपा पार्टी को 1 सीट मिलती नजर आ रही है कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

भाजपा को पूर्ण बहुमत

रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलते हुए नजर आने के बाद भारतीय जनता पार्टी की हाईकमान ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को लखनऊ में रहने के निर्देश दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ सहयोगी दल जैसे अपना दल (एस), निषाद पार्टी के निर्वाचित विधायकों को भी लखनऊ बुलाया गया है। ‌बहुतम मिलने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने पर विचार करेगी। सरकार के गठन और विधायकों को दी जाने वाली जिम्मेदारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को लखनऊ बुलाया है जहां पर एक बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी विधायक शामिल होंगे। ‌

नतीजे आने भी हुए शुरू

प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही मतगणना के दौरान रुझानों के साथ-साथ नतीजे आने शुरू हो गए हैं। नौकरशाही से राजनीति में आए आईपीएस अधिकारी असीम अरुण सहित पीपीएस अधिकारी राजेश्वर सिंह चुनाव जीत गए हैं। वहीं दूसरी ओर कानून मंत्री बृजेश पाठक ने जीत दर्ज कराई है। नोएडा से राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है पंकज ने एक लाख 69000 मतों से विजय हुए हैं। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की पत्नी जय देवी ने भी जीत दर्ज कराई है।

Updated on:
10 Mar 2022 04:40 pm
Published on:
10 Mar 2022 04:36 pm
Also Read
View All