UP Assembly Elections Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर मतगणना जारी है राजधानी लखनऊ की 9 विधानसभा सीट को लेकर मतगणना हो रही है। कैंट सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बृजेश पाठक ने जीत दर्ज कर ली है। बताते चलें अब तक बृजेश पाठक को कुल 91 हजार से अधिक वोट मिला हैं। जबकि विधानसभा में 180000 वोट हैं। इस लिहाज से बृजेश पाठक ने कैंट विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी पाठक की जीत को लेकर औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।