
UP Assembly Elections Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 279 बनाए हुए हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी 131 सीटों पर आगे चल रही है। बहुजन समाज पार्टी को 1 सीट मिलती हुई नजर आ रही है। वहीं, कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है। इसी बीच कई सीटों पर नतीजे सामने आ गए हैं। ब्यूरोक्रेसी से राजनीति में आए आईपीएस अधिकारी असीम अरुण ने कन्नौज सीट से चुनाव जीत लिया है। वहीं ईडी के डायरेक्टर रहे पीपीएस अधिकारी राजेश्वर सिंह ने भी सरोजनीनगर सीट पर जीत दर्ज की है। इन्हे भाजपा ने स्वाती सिंह की जगह उम्मीदवार बनाया था।
शानदार अधिकारियों में गिने जाते हैं अरुण
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 से ठीक पहले कमिश्नर कानपुर के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी असीम अरुण एबीआरएस लेकर भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ने का फैसला किया था। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें कन्नौज की सीट पर टिकट दिया। कन्नौज सीट पर चुनाव लड़ते हुए असीम अरुण ने जीत दर्ज की है।
यूपी पुलिस के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं असीम
असीम अरुण उत्तर प्रदेश पुलिस के कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं। कानपुर पुलिस कमिश्नर के पद से पहले यह एडीजी 112 एडीजी, एडीजी एटीएस जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे है। आईपीएस असीम अरुण को उत्तर प्रदेश की पहली स्वाट टीम बनाने वाले अधिकारी के तौर पर जाना जाता है।