इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

सर्दियों में फॉलो करें ये आसान टिप्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की परफॉर्मेंस रहेगी बरकरार

Electric Vehicles Care Tips In WInter: सर्दियों के मौसम में अक्सर ही व्हीकल्स की परफॉर्मेंस डाउन हो जाती है। खासकर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की। ऐसे में ड्राइविंग के दौरान परेशानी हो सकती है। पर कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके इन परेशानियों से बचा जा सकता है। क्या हैं वो आसान टिप्स? आइए जानते हैं।
2 min read
electric_car_drive_in_winter.jpg
Electric Car driving in winter

सर्दियों के मौसम में ठंड की वजह से इंसान ही नहीं, मशीन पर भी असर पड़ता है। इंसान तो ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहन लेते हैं, पर मशीन के लिए यह संभव नहीं है। इनमें व्हीकल्स भी शामिल है। ठंड की वजह से व्हीकल्स की परफॉर्मेंस डाउन होती है। खास तौर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की। पेट्रोल-डीज़ल की ऊँची कीमतों की वजह से पिछले कुछ सालों में दुनियाभर में ही इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लोकप्रियता और डिमांड तेज़ी से बढ़ी है। भारत भी इसमें पीछे नहीं है। इस समय भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसका असर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की परफॉर्मेंस पर भी पड़ता है। ऐसे में इनकी परफॉर्मेंस बरकरार रखने के लिए कुछ आसान टिप्स को फॉलो किया जा सकता है।

फॉलो करें ये आसान टिप्स

सर्दियों के मौसम में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की परफॉर्मेंस डाउन हो सकती है। इससे इन्हें चलाते समय परेशानी हो सकती है। पर कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके परेशानी से बचा जा सकता है और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की परफॉर्मेंस भी बरकरार रहती है। आइए उन आसान टिप्स पर नज़र डालते हैं।

1. इंजन को करें गर्म

ठंड की वजह से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के इंजन पर असर पड़ता है। इसलिए इनका इस्तेमाल करने से पहले कुछ समय के लिए इनके इंजन को गर्म करना ज़रूरी होता है। इसके लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के इंजन को ऑन करके कुछ देर इंतज़ार करना चाहिए। इससे इंजन गर्म हो जाता है और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को चलाते समय परेशानी नहीं होती।

यह भी पढ़ें


यह भी पढ़ें- Liger Mobility करने जा रही है भारत में दुनिया का पहला सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानिए क्या होगा खास

2. बैट्री को रखें चार्ज


सर्दियों के मौसम में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बैट्री अपेक्षाकृत जल्दी खत्म हो जाती है। इन्हें इस्तेमाल करते समय बैट्री खत्म होने पर परेशानी हो सकती है। ऐसे में हमेशा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बैट्री को चार्ज रखना चाहिए। इसके लिए रात का समय जब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं पड़ती, सही रहता है।

3. सही मेंटेनेंस रखें

सर्दियों के मौसम में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को ज़्यादा मेंटेनेंस की ज़रूरत होती है। ऐसे में व्हीकल के हर पार्ट की सही केयर करें, जिससे किसी तरह की दिक्कत न हो। ज़रूरत पड़ने पर मैकेनिक से भी अपने व्हीकल को चेक कराएं।

यह भी पढ़ें- कार की विंडशील्ड पर बने फ्रिट्स होते हैं बड़े काम के, जानिए कैसे

Published on:
11 Jan 2023 11:50 am