इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

Tata Motors इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कर देगी सबका सफाया, कंपनी ने रजिस्टर किए 4 नए नाम

अपने खुद के बिक्री रिकॉर्ड को तोड़ने से लेकर नई कारों को लॉन्च करने तक भारतीय कार ब्रांड Tata Motors देश में दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता बनने के करीब पहुंच रहा है।

2 min read
Tata Electric Car

Tata Motors EV Update : देश में कार मेकर कंपनियां आज भी इलेक्ट्रिक वाहनों की लॉन्च पर दुविधा में हैं, लेकिन टाटा मोटर्स ईवी पर कुछ बड़ी योजनाएं तैयार कर रही है। भारत की अग्रणी इलेक्ट्रिक कार निर्माता के पास पहले से ही भविष्य के लिए कई इलेक्ट्रिक कारें हैं, जिनमें से दो कॉन्सेप्ट हम बीते महीने देख चुके हैं। अप्रैल 2022 में कंपनी ने कर्व और अविन्या को पेश कर लोगों के बीच चर्चा का माहौल गर्म कर दिया। खबरों की मानें तो Tata Curvv इलेक्ट्रिक का लॉन्च 2024 में होने की उम्मीद है, जबकि Avinya को 2025 में लॉन्च किया जाएगा।

फिलहाल हमारे पास खबर है, कि टाटा ने अपनी आगामी कारों के लिए कई नाम ट्रेडमार्क किए हैं। हालांकि, हम सभी जानते हैं, कि ट्रेडमार्क वाली सभी नाम लॉन्च नहीं होते हैं। उदाहरण के लिए, टाटा मोटर्स ने कर्व (Curvv) नाम के साथ स्लीक (Sliq) भी दायर किया। लेकिन Tata Sliq पर अभी कोई अपडेट नहीं है। वहीं अब कंपनी ने 4 नए नाम Tata Styzor, Tata Bovita, Tata Auroar और Tata Xiomara दर्ज किए हैं। ये नाम टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल डिवीजन द्वारा दाखिल किए गए थे। तो जाहिर है, कि इनका प्रयोग कंपनी की आने वाली इलेक्ट्रिक कारों में किया जाएगा।



ये भी पढ़ें : ये है 12.25 करोड़ रुपये वाली खूबसूरत Rolls Royce Ghost कार, फीचर्स कर देंगे हैरान







यह नहीं कहा जा सकता है, कि भविष्य में टाटा द्वारा इन सभी नामों का प्रयोग किया जाएगा या नहीं। लेकिन इतना जरूर है, कि कर्व टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ लॉन्च होने वाली पहली कार होगी। अब तक, टाटा मोटर्स ने पहले पेट्रोल/डीजल आईसीई विकल्प लॉन्च किया, और फिर इन्हें इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी के साथ फिट करने के लिए तैयार किया। जैसा कि हमने नेक्सॉन के साथ-साथ टिगोर पर भी देखा है। लेकिन Curvv के साथ ऐसा नहीं होगा। इसे जमीन से ऊपर तक इलेक्ट्रिक कार के तौर पर डिजाइन किया गया है। हालांकि इस कार को बाद में पेट्रोल/डीजल इंजन विकल्प के साथ भी लॉन्च किया जाएगा।

Curvv को पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक पर लॉन्च किया जाएगा। लेकिन इनके हाइब्रिड के रूप में लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है। टाटा इलेक्ट्रिक कारों की वर्तमान जेनरेशन को 1 के रूप में जाना जाता है। Gen 2 Curvv होगा और Gen 3 Avinya होगा। टाटा मोटर्स ने साल 2022 की शानदार शुरुआत की है। कंपनी अपने खुद के बिक्री रिकॉर्ड को तोड़ने से लेकर नई कारों को लॉन्च करने तक भारतीय कार ब्रांड देश में दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता बनने के करीब पहुंच रहा है। बढ़ती मांग के साथ, और कई नई कारों को लॉन्च करने की योजना के साथ, टाटा मोटर्स साणंद में फोर्ड इंडिया प्लांट का अधिग्रहण करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Updated on:
08 May 2022 08:08 pm
Published on:
08 May 2022 05:56 pm
Also Read
View All