इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

Tata Motors को मिला इलेक्ट्रिक गाड़ियों का सबसे बड़ा आर्डर, Uber खरीदेगी 25,000 यूनिट्स

Uber To Buy Electric Cars From Tata Motors: भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बढ़ती पॉपुलैरिटी और डिमांड किसी से भी छिपी नहीं है। समय के साथ देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट बढ़ रहा है। इसी बीच टाटा मोटर्स को इलेक्ट्रिक गाड़ियों का अब तक का सबसे बड़ा आर्डर मिला है। यह आर्डर उबर की तरह से टाटा मोटर्स को मिला है।

2 min read
Tata Xpres T Electric Car as Uber Taxi

पेट्रोल-डीज़ल की ऊँची कीमतें भारत में ही नहीं, दुनियाभर में चिंता की बड़ी वजह है। इसके चलते कई लोग पेट्रोल-डीज़ल से चलने वाले व्हीकल्स सब्स्टीट्यूट ऑप्शंस की ओर रुख कर रहे हैं। इनमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लोगों को सबसे ज़्यादा पसंद आ रहे हैं। इसी वजह से भारत समेत दुनिया के कई देशों में इलेक्ट्रिक वेहिकल्स की पॉपुलैरिटी और डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है। भारत में भी यह ट्रेंड किसी से छिपा नहीं है। पिछले दो साल में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट तेज़ी से बढ़ा है। देश में अगर इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली टॉप कंपनी की बात की जाएं, तो यह टाइटल टाटा मोटर्स (Tata Motors) के पास है। टाटा मोटर्स की ही टाटा नेक्सॉन ईवी (Tata Nexon EV) देश की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार है। इसके अलावा कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ भी काफी पसंद की जाती हैं। हाल ही में टाटा मोटर्स को इलेक्ट्रिक गाड़ियों का एक बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर कैब कंपनी उबर (Uber) की तरफ से दिया गया है।

Uber खरीदेगी 25,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ

कैब राइड सर्विस प्रोवाइड कराने वाली कंपनी उबर ने हाल ही में टाटा मोटर्स के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है। इस समझौते के तहत उबर अपनी कैब राइड्स के लिए टाटा मोटर्स से 25,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ खरीदेगी। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए देश में किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर फ्लीट ऑर्डर है। टाटा मोटर्स जल्द ही इन्हें डिलीवर करने की तैयारी में है और इसी महीने से डिलीवरी शुरू करने वाली है।


यह भी पढ़ें- दिल्ली में अब नहीं चलेगी बाइक टैक्सी, पकड़े जाने पर लिया जाएगा यह एक्शन....

किस इलेक्ट्रिक कार का मिला है ऑर्डर?


उबर ने कैब सर्विस के लिए टाटा मोटर्स की Tata Xpres T इलेक्ट्रिक कार का ऑर्डर दिया है। टाटा की यह इलेक्ट्रिक कार एक सेडान है और इसकी 25,000 यूनिट्स को उबर जल्द ही अपनी कैब सर्विस में शामिल करने वाली है।

सबसे पहले इन शहरों में शुरू होगी सर्विस....

उबर ने जानकारी देते हुए बत्ताया कि सबसे पहले इस इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर फ्लीट ऑर्डर के तहत सर्विस कुछ चुनिंदा शहरों में शुरू होगी। इस सर्विस को सबसे पहले दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और अहमदाबाद में शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- FASTag का रिचार्ज कराते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो बाद में हो सकता है बड़ा नुकसान

Published on:
21 Feb 2023 12:20 pm
Also Read
View All