मनोरंजन

27 साल की शादी टूटी, अब अब नया रिश्ता? बॉडीगार्ड के क्रिप्टिक पोस्ट से विजय और तृषा का अफेयर, हुआ कन्फर्म!

Thalapathy Vijay Bodyguard Cryptic Post: 27 साल की शादी टूटने के बाद अब एक नए रिश्ते की खबरें सामने आ रही हैं, जिसे विजय के बॉडीगार्ड ने क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए कन्फर्मेशन दे दिया है कि विजय और तृषा के बीच कुछ खास है। तो आईए जानें क्या है पूरी सच्चाई…
2 min read
• •
Mar 07, 2026
27 साल की शादी टूटी, अब अब नया रिश्ता? बॉडीगार्ड के क्रिप्टिक पोस्ट से विजय और तृषा का रिश्ता हुआ कन्फर्म!
थलपति विजय और तृषा कृष्णन (सोर्स: X)

Thalapathy Vijay Bodyguard Cryptic Post: साउथ स्टार थलपति विजय और पत्नी संगीता सोरनलिंगम के बीच तलाक की अर्जी और अफेयर की अफवाहें 2 महीने से ज्यादा समय से मीडिया की चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें, दिसंबर 2025 में संगीता ने फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने थलपति विजय पर धोखा देने और अवैध संबंध रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। दरअसल, संगीता और विजय ने 1999 में शादी की थी और 27 साल बाद अब ये रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है।

विजय और तृषा का रिश्ता

इस बीच, थलपति विजय के अफेयर की खबरें और भी सुर्खियों में आईं, जब एक्टर को फेमस एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ एक इवेंट में देखा गया। तो इस घटना के बाद उनके बीच कुछ खास बातों की अफवाहें तेज हो गईं है। सबसे मजेदार बात ये रही कि विजय के बॉडीगार्ड अरुण सुरेश ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया, जिसने इन अफवाहों को सच मानने की हवा और भी बढ़ा दी।

अरुण सुरेश ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "अब अफवाहों से ऊपर उठने का समय आ गया है," साथ में आग के इमोजी भी बनाए। हालांकि उन्होंने ये स्टोरी बाद में डिलीट कर दी, लेकिन तब तक ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी। एक और स्टोरी में उन्होंने विजय की हार्ट बनाते हुए तस्वीर भी शेयर की, जिससे यूजर ने ये समझा कि बॉडीगार्ड ने एक्टर और तृषा के रिश्ते को किसी हद तक स्वीकार किया है।

तलाक या अफेयर पर कोई आधिकारिक बयान नहीं

थलपति विजय और संगीता की तरफ से तलाक या अफेयर पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में ये मामला फिलहाल मीडिया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें, थलपति विजय के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही वे इस पूरे मामले पर खुद कुछ कहेंगे और सच्चाई सामने आएगी।

Updated on:
07 Mar 2026 01:12 pm
Published on:
07 Mar 2026 01:12 pm
Also Read
View All
रजनीकांत और ‘धर्मन’ के डायरेक्टर में अनबन? लीक तस्वीरों के बीच PR टीम ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच

एक्टिंग में नाम कमाने से पहले पत्नी की कमाई से चलता था नाना पाटेकर का घर, एक्टर ने खुद किया था खुलासा

माहिरा खान ने किया ध्रुव राठी के प्रदर्शन को सपोर्ट? 10 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन, प्रकाश राज, ध्रुव राठी और अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

IAS तुकाराम मुंडे से नाना पाटेकर ने कहे थे ये तीन आखिरी शब्द, महाराष्ट्र फूड कमिश्ननर याद करके हुए भावुक

‘जब तक इंसान जिंदा है, उसकी कदर नहीं होती’, नाना पाटेकर की ये बातें सुनकर आंखें नम हो जाएंगी, जो अब हो रही है वायरल