मनोरंजन

हॉलीवुड की एक्ट्रेस ने दिया था फिल्म में पहला इंटीमेट सीन, 88 साल पहले बनी थी फिल्म

बॉलीवुड, हॉलीवुड और टॉलीवुड में इंटीमेट सीन वेब सीरीज़ से लेकर फिल्मों तक में देखने को मिलते हैं। आज के समय में इंटीमेट और बोल्ड सीन्स बिल्कुल आम सी बात हो गई है। जानिए कैसे सिनेमा में शुरूआत हुई इंटीमेट सीन्स।
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2021, 2:00 PM IST
88 years ago Hollywood actress started intimate scenes
88 years ago Hollywood actress started intimate scenes

नई दिल्ली। इन दिनों फिल्में अपनी कहानी से ज्यादा इंटीमेट सीन्स को लेकर खूब सुर्खियां बंटोरते है। बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जो भी फिल्में या वेब सीरीज़ रिलीज़ होती है। उसमें जमकर इंटीमेट सीन्स दिखाए जाते हैं। ऐसे में अब सिनेमा में इंटीमेट और बोल्ड सीन्स एक आम बात बनकर रह गए हैं। आज हमको बताने जा हैं कि कैसे बोल्ड सीन्स की शुरूआत हुई और वो कौन सी हसीना थी जिसने इंटीमेट सीन्स की शुरूआत की थी।

सिनेमा में इंटीमेट सीन्स की शुरूआत

इंटीमेट सीन की शुरूआत साल 1933 से हुई। जिसे हॉलीवुड फिल्म में सबसे पहली बार फिल्माया गया था। ये फिल्म मशूहर फिल्म मेकर गुस्ताव मैचेटी ने बना रहे थे। इस फिल्म में हॉलीवुड एक्ट्रेस हेडी लमार थी। जिन्होंने ईवा का रोल निभाया था। जिसमें दिखाया जाता है कि उनकी शादी एक उनकी उम्र से काफी बड़े शख्स से हो जाती है।

जिससे तंग आकर वो उन्हें तलाक देना चाहती हैं। फिल्म में ईवा झील किनारे कपड़े उतारकर स्विमिंग करने जाती हैं। तभी एक घोड़ा आता है और उनके कपड़े लेकर भाग जाता है। कपड़े ले जाते हुए घोड़े के पीछ ईवा भागने लगती है।

डेढ़ मिनट तक फिल्म सीन

इस सीन के बीच हीरो की एंट्री होती है। कपड़े लिए भागते हुए घोड़े को वो शख्स पकड़ लेता है और कपड़े लेकर ईवा को दे देता है। दोनों के बीच झील के किनारे बातचीत होनी शुरू हो जाती है। इस बीच ईवा शख्स की तरफ आकर्षित हो जाती हैं। फिल्म में करीबन डेढ़ मिनट तक इंटीमेट सीन चलता रहा। तभी से सिनेमा में इंटीमेट सीन्स की शुरूआत हुई।

एक्ट्रेस पर छपा था आर्टिकल

बताया जाता है कि फिल्म में इंटीमेट सीन करने से एक्ट्रेस हेडी लमार का फिल्मी करियर पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा। साल 1938 में हेडी के नाम पर एक आर्टिकल लिखा गया था। इस आर्टिकल में हेडी का भी एक बयान था। जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म में इंटीमेट सीन करने के बाद जब भी वो सड़कों पर निकलती थी। तो लोग उन्हें ऐसे देखते थे। जैसे चिड़ियाघर में कोई अजीब प्राणी आया हो। जिसमें कहा गया था कि हेडी लमार यूरोप और अमेर‍िका में 'एक्सटैसी गर्ल' के नाम से खूब शोहरत मिली।

Published on: