Aadar Jain: बॉलीवुड के कपूर खानदान से खुशखबरी आई है। करीना कपूर के कजिन ने सगाई कर ली है।
Aadar Jain And Alekha Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के कजिन ब्रदर ने सगाई कर ली है। इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हैं खासकर करीना कपूर का कमेंट जिन्होंने अपने भाई आदर जैन को शादी की शुभकामनाएं फिल्मी अंदाज में दी हैं।
दरअसल, रणबीर कपूर और करीना कपूर की मौसी रीमा जैन के बेटे आदर जैन ने कल अपनी क्रश से सगाई कर ली। उन्होंने बड़े ही फिल्मी अंदाज में अपनी अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी को प्रपोज किया। इस प्रपोजल की तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। ये अब इंटरनेट पर वायरल हैं।
इन तस्वीरों पर करीना के साथ-साथ करिश्मा कपूर और अनन्या पांडे और शनाया कपूर जैसी सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी है। करीना कपूर ने उनकी पोस्ट पर टिप्पणी की, "याय्य्य्य्य्य्य। मेहंदी लगा के रखना...डोली सजा के रखना (दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का गाना)..." करिश्मा ने कहा, "आप दोनों को बधाई।"
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आदर जैन ने लिखा- "मेरी पहली क्रश, मेरी सबसे अच्छी दोस्त और अब हमेशा के लिए।"
आदर और अलेखा ने नवंबर 2023 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया जब उन्होंने साथ में अपनी एक तस्वीर साझा की। इसे उन्होंने अपने जीवन की रोशनी बताया। इनकी पहली मुलाकात करीना और सैफ अली खान द्वारा आयोजित दिवाली पार्टी में हुई थी।
अलेखा आडवाणी वे वेल की संस्थापक हैं जो वेलनेस इवेंट, वर्कशॉप और इंटरेक्टिव सेशन आयोजित करती हैं। वे वेल की वेबसाइट के अनुसार, अलेखा ने '2016 में कॉर्नेल होटल स्कूल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और लॉस एंजिल्स में डेलोइट में एक हॉस्पिटैलिटी कंसल्टेंट के रूप में दो साल और मुंबई में सोहो हाउस में तीन साल काम किया।