मनोरंजन

“मैं सड़क पर छोड़ा हुआ इंसान नहीं हूं” राहुल रॉय ने कंगाली और बीमारी के दावों पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, वायरल वीडियो

Rahul Roy trolls: राहुल रॉय, जो कि अपने समय के फेमस एक्टर रहे हैं, हाल ही में अपने खिलाफ चल रहे कंगाली और बीमारी के दावों पर जोरदार प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर उनकी हालत को लेकर उठी अफवाहों और ट्रोलिंग का उन्होंने स्पष्ट रूप से जवाब दिया है।

2 min read
May 03, 2026
मैं सड़क पर छोड़ा हुआ इंसान नहीं हूं
एक्टर राहुल रॉय (फोटो सोर्स: IMDb))

Rahul Roy trolls: 'आशिकी' से रातोंरात स्टार बने एक्टर राहुल रॉय ने रविवार 3 मई को इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया। इस बयान में उन्होंने उन सभी अफवाहों और फेक वीडियो का जवाब दिया जिनमें दावा किया जा रहा था कि वो आर्थिक तंगी में हैं और उन्हें परिवार ने छोड़ दिया है।

फेक वीडियो और भ्रामक रील्स वायरल

इसके अलावा, हाल ही में कंटेंट क्रिएटर डॉ. वनिता घडगे डी. के साथ एक म्यूजिक वीडियो में राहुल रॉय की उपस्थिति ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। कुछ लोग उनकी सेहत पर सवाल उठा रहे थे तो कुछ का दावा था कि वो आर्थिक मुश्किलों में हैं। बता दें, फेक वीडियो और भ्रामक रील्स वायरल होने लगीं जिससे फैंस चिंतित हो गए।

इतना ही नहीं, राहुल ने अपने बयान की शुरुआत प्यार और समर्थन देने वालों का शुक्रिया अदा करते हुए की। फिर सीधे मुद्दे पर आते हुए कहा कि वो सुरक्षित हैं और बहन प्रियंका तथा जीजा रोमीर सेन के साथ मांड स्थित घर में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास कपड़े हैं, खाना है, जूते हैं और गाड़ी भी है, वो किसी जरूरत में नहीं हैं। साथ ही, उन्होंने अपनी बहन को दुनिया का सबसे बड़ा सहारा बताया और कहा कि वो दुनिया के सबसे खुशनसीब भाई हैं।

ये सब उनकी अपनी पसंद है, कोई मजबूरी नहीं

राहुल रॉय ने साफ किया कि सिंपल कपड़े पहनना, बॉडीगार्ड न रखना या कभी-कभी ऑटो से सफर करना। ये सब उनकी अपनी पसंद है, कोई मजबूरी नहीं। उन्होंने कहा कि जो लोग इसे उनकी तकलीफ का सबूत बता रहे हैं, वे गलत हैं। इसके बाद राहुल ने फैंस को चेतावनी दी कि अगर कोई उनकी मदद के नाम पर पैसे मांगे तो उस पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि पहले हमेशा भरोसेमंद स्रोत से जांच करें।

बता दें, राहुल ने बयान का अंत एक उम्मीद भरे नोट पर किया, "अगर मुझे अच्छी फिल्म मिली तो आप मुझे फिर से पर्दे पर देखेंगे। मैं जिंदा हूं।" 2020 में शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक के बाद उनकी लंबी रिकवरी हुई थी, पर अब मैं ठिक हूं।

Published on:
03 May 2026 06:10 pm