मनोरंजन

Samay Raina के शो में जाएंगे Cockroach Janata Party फाउंडर Abhijeet Dipke? पॉडकास्ट में बोले- मुझे पसंद नहीं

Abhijeet Dipke On Samay Raina Show: अभिजीत दिपके ने हाल ही में समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
2 min read
• •
Jun 30, 2026
Abhijeet Dipke On Samay Raina Show
Abhijeet Dipke On Samay Raina Show (सोर्स- @ANI)

Abhijeet Dipke On Samay Raina Show: सोशल मीडिया पर अपने अनोखे विरोध प्रदर्शन और अलग अंदाज की वजह से चर्चा में रहने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई प्रदर्शन नहीं, बल्कि कॉमेडियन समय रैना के चर्चित शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' को लेकर दिया गया उनका बयान है। एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें शो में आने का निमंत्रण मिला है, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर बुलावा भी आए, तब भी वो इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहेंगे।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद अभिजीत दिपके सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनके इंटरव्यू और बयान भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडी, सोशल कमेंट्री और मौजूदा कॉमेडी कल्चर पर खुलकर अपनी राय रखी।

किन कॉमेडियंस को पसंद करते हैं अभिजीत दिपके?

समदिश के साथ बातचीत के दौरान अभिजीत दिपके ने बताया कि स्टैंड-अप कॉमेडी में उन्हें कुणाल कामरा, वरुण ग्रोवर और अनुराग माइनस वर्मा का काम पसंद है। उनके मुताबिक इन कलाकारों की सबसे बड़ी ताकत समाज से जुड़े मुद्दों पर उनकी पैनी नजर और व्यंग्य है। उन्होंने कहा कि मनोरंजन तभी प्रभावी होता है, जब उसके पीछे सोच और सामाजिक समझ भी हो।

'इंडियाज गॉट लैटेंट' पर जाने से क्यों किया इनकार?

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में शामिल होने का ऑफर मिला है, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के जवाब दिया, 'मैं नहीं जाऊंगा, मुझे वो शो पसंद नहीं है।'

उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम लिए बिना इशारों-इशारों में कहा कि कुछ लोग संघर्ष से बचकर आसान रास्ता चुन लेते हैं। उनके अनुसार खास सुविधाएं मिलने वाले लोगों के लिए कई चीजें आसान हो सकती हैं, लेकिन हर किसी के लिए हालात ऐसे नहीं होते। इसी सोच के कारण उन्होंने उस मंच से दूरी बनाए रखने की बात कही।

पहले सीजन के बाद दूसरे सीजन पर भी चर्चा

गौरतलब है कि समय रैना के शो का पहला सीजन कई विवादों के कारण चर्चा में रहा था। इसके बाद हाल ही में शो का दूसरा सीजन शुरू हुआ है। पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पैनलिस्ट के रूप में नजर आईं। हालांकि सोशल मीडिया पर इस एपिसोड को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ दर्शकों का कहना था कि इस बार शो पहले की तुलना में ज्यादा स्क्रिप्टेड महसूस हुआ।

Updated on:
30 Jun 2026 02:45 pm
Published on:
30 Jun 2026 02:44 pm