30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समय रैना के विवादित बयान पर अब बुरी तरह भड़के सुधीर चौधरी, सरकार से की तुरंत एक्शन की मांग

Sudhir Chaudhary On Samay Raina Controversial Remark: कॉमेडियन समय रैना के विवादित बयान पर अब विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने भी इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
2 min read
Google source verification
Sudhir Chaudhary On Samay Raina Controversial Remark

Sudhir Chaudhary On Samay Raina Controversial Remark (सोर्स- @@sudhirchaudhary)

Sudhir Chaudhary On Samay Raina Controversial Remark: कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक क्लिप ने नया बवाल खड़ा कर दिया है। समय रैना के बयान पर अब वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने भी तीखी प्रतिक्रिया की हो रही है। सुधीर चौधरी ने सोशल मीडिया पर खुलकर नाराजगी जाहिर करते हुए न सिर्फ शो की आलोचना की, बल्कि सरकार और समाज से तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील भी कर डाली।

सुधीर चौधरी ने जताई नाराजगी

सुधीर चौधरी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि यह किसी भी तरह से कॉमेडी नहीं है, बल्कि समाज में जहर घोलने जैसा है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि समय रैना पहले हुए विवादों से भी कोई सबक नहीं ले पाए हैं। उन्होंने नेटफ्लिक्स इंडिया और यूट्यूब इंडिया जैसे बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे कंटेंट को मंच देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अपने पोस्ट के अंत में उन्होंने सरकार और समाज से तुरंत कार्रवाई करने की मांग करते हुए लिखा कि देर होने से पहले कदम उठाना जरूरी है।

क्या है पूरा विवाद?

विवाद की शुरुआत 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के दूसरे एपिसोड की एक वायरल क्लिप से हुई। वीडियो में शो के दौरान दर्शकों के बीच बैठी एक युवती अचानक रोते हुए बाहर चली जाती है। उसके साथ मौजूद युवक बताता है कि युवती के पिता को हार्ट अटैक आया है और इसी वजह से वह जल्दबाजी में बाहर गई है।

इसी दौरान समय रैना ने उस स्थिति पर मजाकिया टिप्पणी कर दी। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने इसे बेहद असंवेदनशील बताया। कई यूजर्स का कहना है कि किसी की निजी त्रासदी या मेडिकल इमरजेंसी को हास्य का विषय बनाना स्वीकार्य नहीं हो सकता।

सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आया। एक वर्ग का कहना है कि स्टैंड-अप कॉमेडी में अभिव्यक्ति की आजादी होनी चाहिए, जबकि दूसरे पक्ष का मानना है कि मनोरंजन के नाम पर संवेदनशील घटनाओं का मजाक उड़ाना गलत है।

इसी बीच राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस मामले पर नाराजगी जताई और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि पहले भी विवादों के बावजूद ऐसे कंटेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे समाज में गलत संदेश जाता है।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं समय रैना

ये पहली बार नहीं है जब समय रैना के शो को लेकर विवाद सामने आया हो। इससे पहले भी उनके शो के कंटेंट और रोस्ट स्टाइल को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर बहस छिड़ चुकी है। हालांकि हर बार समर्थकों ने इसे कॉमेडी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हिस्सा बताया, लेकिन आलोचकों ने इसे मर्यादा और संवेदनशीलता की सीमा पार करने वाला कंटेंट कहा।

अब सुधीर चौधरी की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद ये विवाद और भी बड़ा रूप लेता दिखाई दे रहा है। फिलहाल समय रैना या नेटफ्लिक्स की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।