मनोरंजन

‘सिंगिंग में ऐसा कुछ खास नहीं’, काजी तौकीर के टैलेंट पर अभिजीत सावंत ने कही बड़ी बात

Abhijeet Sawant Qazi Touqeer: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे काजी तौकीर पर इंडियन आइडल 1 के विजेता रहे अभिजीत सावंत ने की बात। उन्होंने काजी की सिंगिंग और उनके पहलेऑडिशन का एक किस्सा सुनाया।
2 min read
Sep 24, 2026
Abhijeet Sawant Qazi Touqeer
काजी तौकीर पर अभिजीत सावंत का बड़ा बयान। (फोटो सोर्स: instagram- @abhijeetsawant73 and qazitouqeer_official)

Abhijeet Sawant Qazi Touqeer: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में फेम गुरुकुल विनर काजी तौकीर अपने अलग अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। बिग बॉस के घर में उनका मस्ती भरा अंदाज, घरवालों के साथ उनकी बॉन्डिंग और अनबन के साथ-साथ घर के माहौल को हल्का-फुल्का बनाने की आदत को सोशल मीडिया पर खूब तारीफ मिल रही है। अब सिंगर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अभिजीत सावंत ने फिल्मीज्ञान के साथ काजी के बारे में बात की है और उनकी एक खासियत का जिक्र किया है, जो उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाती है।

‘वो माहौल बना देता है’

अभिजीत सावंत ने काजी तौकीर के बारे में बात करते हुए कहा कि वो शो में काफी अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वो काजी के साथ काफी घूम चुके हैं और उनके साथ जुड़े कई किस्से भी हैं। अभिजीत ने बताया कि काजी की सबसे बड़ी खासियत है कि वह किसी भी माहौल को अपने अंदाज में मजेदार और खुशनुमा बना देते हैं।

काजी पहले जैसे थे, आज भी वैसे ही हैं

सिंगर ने कहा कि काजी के बीच-बीच में जो सुर निकलते हैं, वह पहले भी ऐसे ही थे और आज भी वैसे ही हैं। अभिजीत ने काजी के स्वभाव और उनके मजाकिया अंदाज को याद करते हुए कहा कि उनमें माहौल बनाने की खासियत है और वह ‘बिग बॉस 20’ में भी इसे अच्छी तरह कर रहे हैं।

पहले ऑडिशन में ही रो पड़े थे काजी

अभिजीत ने काजी के शुरुआती दिनों का एक किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब काजी अपने पहले ऑडिशन के लिए आए थे, तब वह ऑडिशन के दौरान ही रो पड़े थे। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे अब याद नहीं आ रहा, उसने अच्छा गाया था नहीं।"

अभिजीत ने साफ तौर पर कहा, "गायकी के मामले में काजी को मैं बहुत असाधारण नहीं मानता। काजी ‘सिंगिंग वाइज’ ठीक हैं, लेकिन उनकी असली खासियत उनका व्यक्तित्व और माहौल को अपने हिसाब से बना देने की क्षमता है।

बिग बॉस 20 में भी दिख रहा है काजी का यही अंदाज

‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर के अब तक के सफर को देखें तो उनका यही अंदाज शो में भी नजर आता है। बिग बॉस के घर में जहां कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद और तनाव देखने को मिलता है, वहीं काजी कई बार अपने मजाकिया अंदाज से माहौल को हल्का करने की कोशिश करते नजर आते हैं।

शो में उनकी मौजूदगी सिर्फ उनकी गायकी तक सीमित नहीं है। वह बातचीत, मस्ती और अपने व्यवहार के जरिए भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

Updated on:
24 Sept 2026 06:57 pm
Published on:
24 Sept 2026 06:49 pm