मनोरंजन

‘पति से सेटिस्फाई नहीं हैं तो तलाक ले सकती हैं पत्नी’, गौरव खन्ना से डिवोर्स के एलान के बाद आकांक्षा चमोला का पुराना बयान हुआ वायरल

Akanksha Chamola-Gaurav Khanna Divorce: अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने हाल ही में लॉकअप से दूसरे सीजन के एपिसोड में खुलासा किया कि वो और उनके पति गौरव खन्ना अब एक दूसरे के साथ नहीं हैं। इस एलान के बाद से ही उनका पुराना बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है।
3 min read
Jun 29, 2026
Akanksha Chamola-Gaurav Khanna Divorce
Akanksha Chamola-Gaurav Khanna Divorce (सोर्स- @ akankshagkhanna)

Akanksha Chamola-Gaurav Khanna Divorce: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी टूटने की खबर ने फैंस को बड़ा झटका दिया है। 'लॉक अप सीजन 2' में आकांक्षा ने खुद इस बात की पुष्टि की कि वो और गौरव अब साथ नहीं हैं। इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शादी, शारीरिक संतुष्टि और महिलाओं की आजादी को लेकर बेहद बेबाक राय रखी थी। अब लोग उस बयान को उनकी निजी जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं।

तलाक की खबर के बाद क्यों वायरल हुआ पुराना इंटरव्यू?

आकांक्षा चमोला इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में नजर आ रही हैं। शो के प्रीमियर एपिसोड में उन्होंने खुलासा किया कि वो और टीवी अभिनेता गौरव खन्ना पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे थे और अब उनका रिश्ता खत्म हो चुका है। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना इंटरव्यू फिर चर्चा में आ गया।

उस इंटरव्यू में आकांक्षा ने कहा था कि अगर किसी महिला को अपने वैवाहिक जीवन में शारीरिक संतुष्टि यानी फिजिकली सेटिस्फाई नहीं हो पा रही है तो उसे तलाक लेने का पूरा हक है। उन्होंने ये भी कहा था कि महिलाओं को अपनी जरूरतों और भावनाओं को दबाकर जीने की जरूरत नहीं है।

महिलाओं की आजादी पर रखी थी खुलकर राय

हॉटरफ्लाई के साथ इंटरव्यू में आकांक्षा ने सिर्फ रिश्तों की बात ही नहीं की थी, बल्कि इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ होने वाले अलग व्यवहार पर भी सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि शादीशुदा पुरुष अभिनेता अगर फिल्मों या वेब सीरीज में बोल्ड या किसिंग सीन करते हैं तो उन्हें सराहा जाता है, लेकिन शादीशुदा अभिनेत्रियों को उसी बात के लिए आलोचना झेलनी पड़ती है।

उन्होंने माना था कि महिलाओं को भी अपने करियर और फैसलों को लेकर वही स्वतंत्रता मिलनी चाहिए, जो पुरुषों को मिलती है।

24 साल की उम्र में हो गई थी शादी

'लॉक अप 2' में आकांक्षा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई भावुक बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी महज 24 साल की उम्र में हो गई थी। इतनी कम उम्र में शादी होने की वजह से वह अपनी जिंदगी को खुलकर जी नहीं सकीं और कई ऐसे अनुभव रह गए जिन्हें वह करना चाहती थीं।

उनका कहना था कि अब वो अपने लिए समय निकालना चाहती हैं और फिलहाल किसी नए रिश्ते में जाने का उनका कोई इरादा नहीं है। पहले वह खुद को समझना और अपनी जिंदगी को नए सिरे से जीना चाहती हैं।

दोबारा प्यार पर क्या बोलीं आकांक्षा?

शो में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भविष्य में फिर से प्यार करने के बारे में सोचेंगी, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अभी उनका पूरा ध्यान खुद पर है। उनका मानना है कि लंबे रिश्ते के बाद उन्हें पहली बार खुद के लिए समय मिला है और वह इस दौर को पूरी तरह जीना चाहती हैं।

क्यों टूटा 10 साल पुराना रिश्ता?

आकांक्षा ने ये भी साफ किया कि उनके और गौरव के बीच अलगाव किसी बड़े झगड़े या विवाद की वजह से नहीं हुआ। दोनों आज भी एक-दूसरे के प्रति सम्मान रखते हैं और बातचीत भी होती है। लेकिन समय के साथ उन्हें एहसास हुआ कि जीवन को लेकर उनकी सोच और भविष्य की दिशा अलग-अलग है। ऐसे में दोनों ने रिश्ते को सम्मानजनक तरीके से खत्म करने का फैसला लिया।

फिलहाल गौरव खन्ना इस पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दे पाए हैं क्योंकि वो अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी बताए जा रहे हैं। वहीं आकांक्षा का पुराना इंटरव्यू और उनके बेबाक विचार सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Published on:
29 Jun 2026 02:22 pm