30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृषि थापंडा के घर बिजनेसमैन ने किया था सुसाइड, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, दर्द किया बयां

Krishi Thapanda Reaction On Vaishak Death: अभिनेत्री कृषि थपांडा ने हाल ही में अपने दोस्त और बिजनेसमैन वेशांक की मौत पर दर्द बयां किया है।
3 min read
Google source verification
Krishi Thapanda Reaction On Vaishak Death

Krishi Thapanda Reaction On Vaishak Death (सोर्स- @krishithapanda)

Krishi Thapanda Reaction On Vaishak Death: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री कृषि थपांडा ने कारोबारी वेषाक की मौत के बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। कई दिनों तक खामोश रहने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने अपने करीबी दोस्त को खोने का दर्द बयां किया। साथ ही लोगों से अपील की कि इस दुखद घटना को अफवाहों और अटकलों का विषय न बनाया जाए। अभिनेत्री ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

कृषि थपांडा के घर पर किया था सुसाइड

वेषाक की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार तरह-तरह की बातें सामने आ रही थीं। चूंकि घटना उस अपार्टमेंट में हुई थी जहां कृषि थपांडा रहती थीं, इसलिए उन्हें लेकर भी कई तरह के सवाल उठाए जाने लगे। हालांकि, घटना के समय अभिनेत्री वहां मौजूद नहीं थीं। बताया गया कि वो उस दौरान महादेवपुरा के पास एक मेडिटेशन प्रोग्राम में शामिल थीं। इसके बावजूद उनका नाम लगातार चर्चा में बना रहा।

इंस्टाग्राम पर कृषि ने बयां किया दर्द

अब इंस्टाग्राम पर साझा किए गए लंबे नोट में कृषि ने स्वीकार किया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें इस तरह सार्वजनिक रूप से अपनी भावनाएं साझा करनी पड़ेंगी। उन्होंने लिखा कि मानसिक रूप से वह इतनी मजबूत स्थिति में नहीं थीं कि इस विषय पर कुछ कह सकें, लेकिन लगातार हो रही अटकलों और सवालों ने उन्हें अपनी बात रखने के लिए मजबूर कर दिया।

अभिनेत्री ने बताया कि वेषाक उनके जीवन के बेहद खास इंसान थे। उन्होंने लिखा कि वो ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने हर मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया, उनकी परवाह की और हमेशा उनकी रक्षा की। ऐसे शख्स को खो देना उनके जीवन की ऐसी कमी है, जिसे शायद वह कभी भर नहीं पाएंगी। उन्होंने कहा कि इस दुख को शब्दों में बयां करना संभव नहीं है।

कृषि थपांडा ने खुलासा किया

कृषि थपांडा ने ये भी खुलासा किया कि वो पहले से ही निजी जीवन की कई परेशानियों का सामना कर रही थीं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वह अपने भीतर दर्द लेकर जी रही थीं और अब इस नई त्रासदी ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है। उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे उनकी जिंदगी का एक और अहम हिस्सा उनसे हमेशा के लिए छिन गया हो।

अपने नोट में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया और कुछ लोगों के रवैये पर भी निराशा जताई। उनका कहना था कि जब कोई व्यक्ति अपने किसी करीबी को खो देता है तो उसे सबसे पहले शोक मनाने का समय और मानसिक शांति मिलनी चाहिए। लेकिन उनके मामले में ऐसा नहीं हुआ। लगातार सवाल, अफवाहें और मनगढ़ंत कहानियां उनके लिए इस दुख को और भी कठिन बना रही हैं।

कृषि ने हाथ जोड़कर की अपील

उन्होंने मीडिया और आम लोगों से हाथ जोड़कर अपील की कि वेषाक के परिवार, दोस्तों और सभी करीबी लोगों को शांति से इस दुख से उबरने का मौका दिया जाए। किसी की मौत को सनसनी बनाने के बजाय संवेदनशीलता दिखाना अधिक जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर अफवाह किसी न किसी के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है और ऐसे समय में इंसानियत सबसे बड़ी जरूरत होती है।

अपने मैसेज के आखिर में कृषि थपांडा ने लोगों से दयालु बनने की अपील की। उन्होंने लिखा कि अगर आप किसी के चेहरे पर मुस्कान नहीं ला सकते, तो कम से कम उसकी आंखों में आंसुओं की वजह भी मत बनिए। यदि किसी को जीने की उम्मीद नहीं दे सकते, तो उसकी उम्मीद छीनने का कारण भी मत बनिए।

वेषाक की मौत की जांच फिलहाल जारी

गौरतलब है कि वेषाक की मौत की जांच अभी जारी है। शुरुआती जानकारी में उन्हें फंदे से लटका हुआ पाया गया था, लेकिन पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल अभिनेत्री ने केवल इतना अनुरोध किया है कि इस कठिन समय में उनके साथ-साथ वेषाक के परिवार की निजता और भावनाओं का सम्मान किया जाए।