14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या सबा आजाद से अलग हो गए ऋतिक रोशन? डेटिंग ऐप के अकाउंट ने बढ़ाई ब्रेकअप की चर्चा

Hrithik Roshan dating: ऋतिक रोशन के नाम से Raya प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद सबा आजाद संग ब्रेकअप की अफवाहें तेज हैं। जानें क्या है पूरा मामला और क्या दोनों ने कोई बयान दिया है।
2 min read
Google source verification
Hrithik Saba breakup rumours

एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आजाद की जाने लव लाइफ (सोर्स: X-@Gaurav_HRX/IMDb)

Hrithik Saba breakup rumours: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आजाद की लव लाइफ एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ राया अकाउंट के स्क्रीनशॉट ने दोनों के रिश्ते को लेकर नई अटकलों को जन्म दे दिया है। हालांकि, इन अकाउंट्स के ऋतिक रोशन के होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही एक्टर या सबा आजाद ने ब्रेकअप की खबरों पर कोई बयान दिया है।

Reddit पर वायरल हुए प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट

ब्रेकअप की चर्चा की शुरुआत ऑनलाइन फोरम रेडिट पर शेयर किए गए कुछ स्क्रीनशॉट से हुई। इनमें ऋतिक रोशन के नाम से प्रोफाइल दिखाई दे रही है। एक प्रोफाइल के बायो में एक्टर को 'एक्टर,प्रोड्यूसर,एंटरप्रेन्योर' बताया गया है।

बता दें, इन स्क्रीनशॉट्स के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों का मानना है कि ये ऋतिक का पुराना अकाउंट हो सकता है, जबकि कुछ इसे नया या प्राइवेट अकाउंट बता रहे हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

उर्वशी रौतेला के पुराने दावे की भी चर्चा

इस बीच एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का पुराना बयान भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्होंने ऋतिक रोशन और आदित्य रॉय कपूर को एक पॉपुलर डेटिंग ऐप पर एक्टिव देखा था।

हालांकि, उर्वशी का ये बयान ऋतिक और सबा के मौजूदा रिश्ते की स्थिति की पुष्टि नहीं करता। सोशल मीडिया यूजर्स अब इसे ऋतिक की ऑनलाइन एक्टिविटी से जोड़कर देख रहे हैं।

ऋतिक और सबा ने नहीं किया कोई ऑफिशियल ऐलान

इन तमाम चर्चाओं के बीच सबसे खास बात ये है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद की ओर से ब्रेकअप को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए फिलहाल दोनों के अलग होने की खबरों को केवल सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों के तौर पर ही देखा जा सकता है।

ऋतिक और सबा ने मई 2022 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बाद दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए हैं। हाल ही में दोनों के रिश्ते को चार साल पूरे होने की भी चर्चा हुई थी। ऐसे में राया प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट के आधार पर ये कहना जल्दबाजी होगी कि ऋतिक और सबा का ब्रेकअप हो चुका है। आधिकारिक पुष्टि के बिना ये मामला फिलहाल सोशल मीडिया की अटकलों तक ही सीमित है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग